August 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ पुलिस को तमनार के चर्चित दोहरे हत्याकांड में मिली महत्वपूर्ण सफलता , चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा 20 साल के संघर्ष का असर! पीडब्ल्यूडी के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम, 15 अगस्त तक सड़क को चलने योग्य बनाने का वादा स्मार्ट मीटर हटाओ” अभियान का आगाज़, उपभोक्ताओं का फूटा आक्रोश – “यह स्मार्ट नहीं, बिजली बिल की लूट का मीटर है” महलोई में ग्रामीण पर हत्या की नीयत से टंगिया से वार, आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, पत्नी के लापता होने के शक पर आरोपी ने बुजुर्ग पर टंगिया से किया था जानलेवा हमला सांप के काटने से दो मौत, एक का इलाज जारी, बीती रात की घटना, परिजनों में पसरा मातम गोलीकांड में बड़ा फैसला: महिला हत्याकांड के दोषी भाई-बहन को उम्रकैद, पुराने विवाद ने ली थी जान

20 साल के संघर्ष का असर! पीडब्ल्यूडी के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम, 15 अगस्त तक सड़क को चलने योग्य बनाने का वादा

रायगढ़। केशला-तोलगे सड़क की बदहाली को लेकर वर्षों से संघर्ष कर रहे ग्रामीणों का आंदोलन आखिरकार असर दिखाता नजर आया। शनिवार को केशला मोड़ (कुंजारा) में आयोजित चक्का जाम के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने आंदोलनकारियों से चर्चा कर 15 अगस्त तक सड़क की मरम्मत कर उसे आवागमन योग्य बनाने का आश्वासन दिया। इसके बाद आंदोलनकारियों ने फिलहाल अपना चक्का जाम समाप्त कर दिया।
करीब 20 वर्षों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे क्षेत्रवासियों ने कहा कि लगातार मांग और आंदोलन के बाद प्रशासन हरकत में आया है। आंदोलन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और सड़क संघर्ष समिति के सदस्य मौजूद रहे।
पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि 15 अगस्त तक सड़क की आवश्यक मरम्मत कर आवागमन सुचारु किया जाएगा, जबकि स्थायी सड़क निर्माण की दिशा में भी आगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। विभाग के इस आश्वासन के बाद संघर्ष समिति ने जनहित को देखते हुए चक्का जाम समाप्त करने की घोषणा की।
हालांकि आंदोलनकारियों ने स्पष्ट कर दिया कि यदि तय समय सीमा तक सड़क मरम्मत का कार्य पूरा नहीं हुआ तो क्षेत्र की जनता पहले से भी बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होगी।
अब पूरे क्षेत्र की निगाहें 15 अगस्त पर टिकी हैं। सवाल यह है कि क्या पीडब्ल्यूडी अपना वादा निभाएगा या फिर ग्रामीणों का आंदोलन एक बार फिर सड़कों पर दिखाई देगा।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?