August 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

कबीर चौक में तेज रफ्तार बाइक व स्कूटी की भिड़ंत , बुजुर्ग सहित तीन घायल, बाइक सवार की हालत गंभीर  

 

रायगढ़। शहर के कबीर चौक ओडिशा रोड पर आज सोमवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार बुजुर्ग और मोटरसाइकिल चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। हादसा वार्ड नंबर 34 में पूर्व पार्षद रामकृष्ण की राशन दुकान के सामने उस समय हुआ, जब अंबेडकर नगर मोहल्ले से एक बुजुर्ग स्कूटी पर सवार होकर कबीर चौक की ओर निकल रहे थे। ठीक इसी दौरान कबीर चौक की दिशा से उड़ीसा रोड की ओर जा रहे एक मोटरसाइकिल चालक की बाइक स्कूटी से टकरा गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन चालक सड़क पर गिर पड़े। स्कूटी सवार बुजुर्ग के हाथ और पैर में चोटें आई हैं, जबकि बाइक चालक का हाथ फैक्चर हो गया, दुर्घटना में बाइक पर बैठे दूसरे युवक सीधे सड़क पर सर के बल गिरा जिसमें उसके जबड़े में गंभीर चोट लगी और उसके सिर तथा चेहरे से काफी रक्तस्राव होने लगा। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मगर घायलों का फिलहाल कोई पहचान नहीं हो पाया है।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से घायल बाइक चालक को तत्काल अपेक्स हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मेट्रो हॉस्पिटल रेफर कर दिया। वहीं स्कूटी सवार बुजुर्ग का भी उपचार कराया गया।
पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे के वास्तविक कारणों और दोनों वाहनों की गति एवं परिस्थितियों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?