August 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ में पनीर एनालॉग पर सख्ती, होटल-रेस्टोरेंट संचालकों की 7 अगस्त को बुलाई गई अहम बैठक रायगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: प्रतिबंधित ऐनालॉग पनीर और एक्सपायरी खोवा जब्त, डेयरी का लाइसेंस निलंबित, एनालॉग पनीर किया गया नष्ट रात के अंधेरे में ट्रकों-ट्रेलरों का डीजल उड़ाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तमनार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, ट्रेलर का डीजल चोरी कर सस्ते दामों में बेचता था गिरोह, खरीदार समेत तीन आरोपी गिरफ्तार घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 69 पाव अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कूटी से हो रही थी अवैध शराब की तस्करी, ₹9 हजार से अधिक की शराब और वाहन जब्त 48 घंटे में डबल चोरी का खुलासा, पुलिस ने महिला समेत 4 आरोपियों को दबोचा, 2 लाख की मशरूका, नकदी, सोने का टॉप्स, साइकिल और चोरी में प्रयुक्त दो बाइक बरामद चोरी मामले में भूपदेवपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी गए सारे सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार, आरोपी से चोरी चांदी के पायल, बिछिया और POCO मोबाइल की शत-प्रतिशत बरामदगी

रायगढ़ में पनीर एनालॉग पर सख्ती, होटल-रेस्टोरेंट संचालकों की 7 अगस्त को बुलाई गई अहम बैठक

रायगढ़। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा राज्यभर में पनीर एनालॉग (नकली पनीर) और अन्य गैर-दुग्ध खाद्य उत्पादों के निर्माण, प्रसंस्करण, भंडारण, परिवहन, वितरण और बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाए जाने के बाद अब रायगढ़ जिले में भी इस आदेश के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी तेज कर दी गई है।

इसी क्रम में उप संचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला रायगढ़ ने जिले के सभी होटल, रेस्टोरेंट एवं खाद्य कारोबारकर्ताओं को 7 अगस्त 2026 को बैठक में उपस्थित होने के निर्देश जारी किए हैं।
जारी पत्र के अनुसार, 7 अगस्त को सुबह 11 बजे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय, रायगढ़ के सभा कक्ष में बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में विभागीय अधिकारी राज्य सरकार द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक आदेश, खाद्य सुरक्षा संबंधी नियमों तथा आगे की कार्रवाई की विस्तृत जानकारी देंगे।
पत्र में स्पष्ट किया गया है कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 18 एवं धारा 30 के तहत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए ऐसे पनीर एनालॉग अथवा गैर-दुग्ध खाद्य उत्पाद, जो किसी वास्तविक दुग्ध उत्पाद जैसे पनीर, क्रीम, मक्खन या अन्य डेयरी उत्पादों की नकल करते हों, उनके निर्माण, प्रसंस्करण, भंडारण, परिवहन, वितरण और बिक्री पर पूरे छत्तीसगढ़ में तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया गया है।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने सभी होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों से कहा है कि वे बैठक में अनिवार्य रूप से शामिल हों, ताकि प्रतिबंध से जुड़े प्रावधानों, खाद्य सुरक्षा मानकों और भविष्य में की जाने वाली कार्रवाई की जानकारी प्राप्त कर सकें।
गौरतलब है कि हाल के दिनों में रायगढ़ जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार डेयरी प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। कई स्थानों से संदिग्ध पनीर के नमूने लिए गए हैं तथा प्रतिबंधित एनालॉग पनीर मिलने पर कार्रवाई भी की गई है। ऐसे में 7 अगस्त की यह बैठक जिले के खाद्य कारोबारियों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

रात के अंधेरे में ट्रकों-ट्रेलरों का डीजल उड़ाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तमनार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, ट्रेलर का डीजल चोरी कर सस्ते दामों में बेचता था गिरोह, खरीदार समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

सड़क सुरक्षा के लिए रायगढ़ ट्रैफिक पुलिस का अभिनव अभियान, सड़क किनारे पेड़ों पर लगाए जा रहे Tree Marker रेडियम रिफ्लेक्टर, रात में दुर्घटनाओं की आशंका होगी कम, जिलेभर में लगातार चल रहा सुरक्षा अभियान

9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?