August 9, 2026

ऐप डाउनलोड करें

श्रावण मास के सोमवार एवं सोमप्रदोष पर 10 अगस्त को होगा भव्य महारुद्राभिषेक, श्रद्धेय धर्माचार्य श्री सोमेश परसाई जी के सानिध्य में होगा धार्मिक अनुष्ठान, शाम 4 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई— 60 किलो गांजा तस्करी के फरार मुख्य सप्लायर को ओडिशा के बौद्ध जिले से गिरफ्तार कर भेजा गया जेल शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास को मिल रही गति-वित्त मंत्री ओपी चौधरी, पुसौर क्षेत्र में 1.92 करोड़ के विकास कार्यों का वित्त मंत्री ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन ऑपरेशन आघात : गेजामुड़ा में महिला समूह और ग्रामीणों ने पुलिस के साथ चलाया नशामुक्ति अभियान, 20 बोरी महुआ लहान और भारी मात्रा में महुआ पास नष्ट हाथी ने बुजुर्ग ग्रामीण को कुचलकर उतारा मौत के घाट, इलाके फैली सनसनी, देर रात की घटना क्राइम मीटिंग में एडिशनल एसपी अनिल सोनी के सख्त निर्देश—लंबित गंभीर अपराधों का प्राथमिकता से करें निराकरण, अपराध दर्ज होने के बाद समयसीमा का रखें ध्यान, 60 दिन के भीतर सामान्य मामलों के निराकरण के निर्देश

ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई— 60 किलो गांजा तस्करी के फरार मुख्य सप्लायर को ओडिशा के बौद्ध जिले से गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत तमनार पुलिस को 60 किलो गांजा तस्करी मामले में फरार चल रहे मुख्य गांजा सप्लायर को ओडिशा के जिला बौद्ध से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है। विदित हो कि 20 अप्रैल में तमनार पुलिस द्वारा गांजा तस्करी के विरुद्ध की गई कार्रवाई में आरोपी सोहन लाल सिदार एवं विनोद प्रधान को सफेद रंग की स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक OR-15-T 7372 में गांजा परिवहन करते पकड़ा गया था, आरोपियों ने 60 किलो गांजा, स्वीफ्ट कार, 2 मोबाइल करीब 20 लाल की संपत्ति जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। पूछताछ में दोनों आरोपियों द्वारा मोबाइल नंबर 8658206423 के माध्यम से ओडिशा से गांजा प्राप्त करना बताया गया था।
एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा जिले में एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में केवल गांजा बरामदगी एवं आरोपियों की गिरफ्तारी तक सीमित न रहकर अवैध गांजा तस्करी के पूरे सप्लाई चैन का पता लगाकर एंड-टू-एंड कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस टीम ने उक्त मोबाइल नंबर की तकनीकी जांच एवं पतासाजी करते हुए मुख्य गांजा सप्लायर की पहचान शंकर मेहर, निवासी जिला बौद्ध, ओडिशा के रूप में की। आरोपी पुलिस की गिरफ्तारी के डर से अपने निवास से फरार हो गया था। तमनार पुलिस द्वारा आरोपी की पतासाजी के लिए क्षेत्र में पुलिस कैंप लगाकर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा लगातार जानकारी जुटाई जा रही थी।
इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि फरार आरोपी शंकर मेहर अपने निवास गुण्डीपदर, थाना बाउन्सुनी, जिला बौद्ध (ओडिशा) में मौजूद है। सूचना पर तमनार पुलिस टीम द्वारा स्थानीय पुलिस की मदद से उसके निवास पर दबिश दी गई, जहां आरोपी पुलिस टीम को मिला। आरोपी को तलब कर अपराध के संबंध में पूछताछ करने पर उसने गांजा तस्करी के अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी तस्करी के दौरान हर बार अलग-अलग मोबाइल नंबरों का उपयोग करता था तथा गांजा लेने वाले व्यक्तियों को अलग-अलग स्थानों पर डील के लिए बुलाता था और स्वयं की पहचान भी अलग-अलग नाम से बताता था। आरोपी शंकर मेहर ने आरोपी सोहन लाल सिदार एवं विनोद प्रधान को भी उसने अपना नाम कमल मेहर बताया था।
पुलिस द्वारा आरोपी के परिजनों को उसकी गिरफ्तारी की सूचना देकर थाना तमनार के अपराध क्रमांक 78/2026, धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में आरोपी शंकर मेहर पिता नित्यानंद मेहर, उम्र 30 वर्ष, निवासी गुण्डीपदर, थाना बाउन्सुनी, जिला बौद्ध (ओडिशा) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्रवाई से अप्रैल माह में हुई 60 किलो गांजा तस्करी के मामले में फरार मुख्य सप्लायर तक पहुंच बनाते हुए पुलिस ने तस्करी के नेटवर्क की एक महत्वपूर्ण कड़ी को गिरफ्तार किया है।
ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत फरार आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव, प्रशिक्षु उप निरीक्षक युगल किशोर यादव, सहायक उप निरीक्षक शशिदेव भोय एवं आरक्षक अतुल सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

क्राइम मीटिंग में एडिशनल एसपी अनिल सोनी के सख्त निर्देश—लंबित गंभीर अपराधों का प्राथमिकता से करें निराकरण, अपराध दर्ज होने के बाद समयसीमा का रखें ध्यान, 60 दिन के भीतर सामान्य मामलों के निराकरण के निर्देश

गंभीर अग्नि एवं सुरक्षा खतरों के मद्देनजर ओला इलेक्ट्रिक सर्विस सेंटर सील, काशीराम चौक स्थित परिसर में करीब 280 इलेक्ट्रिक वाहन एवं लिथियम-आयन बैटरियों का असुरक्षित भंडारण मिला, फायर सेफ्टी के इंतजाम भी नहीं थे

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?