September 1, 2026

ऐप डाउनलोड करें

मां चंद्रहासिनी के दर्शन से लौट रहे श्रद्धालुओं पर टूटा कहर, ट्रक की टक्कर से पिकअप के उड़े परखच्चे; 2 की मौत, 30 से ज्यादा घायल गलघोटू टीकाकरण के नाम पर लापरवाही की इंतहा: 40 दिन बाद तड़प-तड़प कर मर रहे बेज़ुबान बछड़े — तारेन्द्र डनसेना अवैध शराब पर रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चक्रधरनगर, पुसौर और जोबी पुलिस ने 3 मामलों में 47 लीटर से अधिक शराब पकड़ी, शराब परिवहन में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें भी जब्त जिला पुलिस बल से सेवानिवृत्त हुए दो पुलिसकर्मियों को सेवा सम्मान के साथ दी गई भावभीनी विदाई, सहायक उप निरीक्षक गंगा राम भगत एवं प्रधान आरक्षक अवध बिहारी विश्वकर्मा हुए सेवानिवृत्त, रायगढ़ पुलिस ने दी स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की शुभकामनाएं रायगढ़ में बढ़ा हाथियों का आतंक: 169 हाथियों का दल जंगल से निकला, 39 किसानों की धान की फसल रौंदी धरमजयगढ़ वनमंडल में सबसे ज्यादा 140 हाथी सक्रिय, रातभर खेतों में मचाया उत्पात; ड्रोन से निगरानी, ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील रायगढ़ पुलिस का बदमाशों को सख्त संदेश—त्योहारों में खलल डाला तो खैर नहीं, गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को थाने बुलाकर दी कड़ी चेतावनी, पुलिस की पैनी नजर; अपराध किया तो होगी कठोर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

जिला पुलिस बल से सेवानिवृत्त हुए दो पुलिसकर्मियों को सेवा सम्मान के साथ दी गई भावभीनी विदाई, सहायक उप निरीक्षक गंगा राम भगत एवं प्रधान आरक्षक अवध बिहारी विश्वकर्मा हुए सेवानिवृत्त, रायगढ़ पुलिस ने दी स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की शुभकामनाएं

रायगढ़। जिला पुलिस बल रायगढ़ में अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए आज सहायक उप निरीक्षक गंगा राम भगत एवं प्रधान आरक्षक अवध बिहारी विश्वकर्मा पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए। उनके सम्मान में पुलिस कार्यालय रायगढ़ में सेवा सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।

कार्यक्रम में एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी, एडिशनल एसपी (ट्रैफिक) पुष्पेंद्र बघेल, डीएसपी (ट्रैफिक) उत्तम प्रताप सिंह, डीएसपी सुशांतो बनर्जी, रक्षित निरीक्षक अमित सिंह सहित पुलिस कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों के दीर्घ सेवाकाल की सराहना करते हुए उन्हें स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

चार दशक के करीब पुलिस सेवा में समर्पित रहे गंगा राम भगत
रक्षित निरीक्षक अमित सिंह ने सहायक उप निरीक्षक गंगा राम भगत के सेवाकाल की जानकारी देते हुए बताया कि श्री भगत वर्ष 1987 में जिला पुलिस मुरैना (मध्यप्रदेश) में आरक्षक के पद पर पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे। छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के पश्चात उन्होंने सिविलियन पर जिला रायगढ़ में अपनी सेवाएं दीं।

अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने पुसौर, चौकी रैरूमाखुर्द, कापू एवं धरमजयगढ़ सहित जिला जांजगीर-चांपा तथा सारंगढ़-बिलाईगढ़ में भी विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। कर्तव्य के प्रति समर्पण एवं कार्यकुशलता के फलस्वरूप उन्हें वर्ष 2006 में प्रधान आरक्षक तथा वर्ष 2015 में सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्राप्त हुई।

श्री गंगा राम भगत मूलतः ग्राम जामटोली, थाना कुनकुरी, जिला जशपुरनगर के निवासी हैं। लंबे सेवाकाल में उन्होंने पुलिस विभाग की जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा एवं अनुशासन के साथ निभाया।

31 वर्षों से अधिक समय तक पुलिस विभाग को दी सेवाएं
प्रधान आरक्षक अवध बिहारी विश्वकर्मा वर्ष 1995 में जिला पुलिस रायगढ़ में आरक्षक के पद पर भर्ती हुए थे। वर्ष 2016 में प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति प्राप्त करने के बाद उन्होंने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दीं।

अपने सेवाकाल में उन्होंने धरमजयगढ़, अजाक, खरसिया, पूंजीपथरा, तमनार एवं घरघोड़ा सहित विभिन्न स्थानों पर पुलिस विभाग की जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उन्होंने अपने सेवाकाल का एक लंबा समय मैदानी क्षेत्रों में कर्तव्य निभाते हुए पुलिसिंग को मजबूत करने में योगदान दिया।
श्री अवध बिहारी विश्वकर्मा वर्तमान में जगतपुर नयापारा, रायगढ़ में अपने परिवार के साथ निवासरत हैं।

सेवानिवृत्ति सेवा का अंत नहीं, एक नई पारी की शुरुआत
कार्यक्रम में एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी ने कहा कि पुलिस सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि अनुशासन, कर्तव्य और जनसेवा के प्रति समर्पण का दायित्व है। सेवानिवृत्त हो रहे दोनों पुलिसकर्मियों ने अपने लंबे सेवाकाल में विभाग के प्रति निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। उनके अनुभव और सेवाभाव पुलिस विभाग की महत्वपूर्ण विरासत हैं।

उन्होंने आगे कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद जीवन की एक नई पारी शुरू होती है। अब वे अपना अधिक समय परिवार एवं सामाजिक जीवन को दे सकेंगे। पुलिस परिवार उनके द्वारा दी गई सेवाओं को सदैव सम्मान के साथ याद रखेगा।

समारोह के दौरान सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके सुखद एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की गई। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आत्मीयता के साथ उन्हें विदाई दी।

रायगढ़ पुलिस परिवार ने दोनों सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखमय भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विभाग के प्रति उनके द्वारा दी गई सेवाएं सदैव स्मरणीय रहेंगी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

जिला पुलिस बल से सेवानिवृत्त हुए दो पुलिसकर्मियों को सेवा सम्मान के साथ दी गई भावभीनी विदाई, सहायक उप निरीक्षक गंगा राम भगत एवं प्रधान आरक्षक अवध बिहारी विश्वकर्मा हुए सेवानिवृत्त, रायगढ़ पुलिस ने दी स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की शुभकामनाएं

रायगढ़ में बढ़ा हाथियों का आतंक: 169 हाथियों का दल जंगल से निकला, 39 किसानों की धान की फसल रौंदी धरमजयगढ़ वनमंडल में सबसे ज्यादा 140 हाथी सक्रिय, रातभर खेतों में मचाया उत्पात; ड्रोन से निगरानी, ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील

रायगढ़ पुलिस का बदमाशों को सख्त संदेश—त्योहारों में खलल डाला तो खैर नहीं, गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को थाने बुलाकर दी कड़ी चेतावनी, पुलिस की पैनी नजर; अपराध किया तो होगी कठोर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

“साइबर जागृति अभियान” के तृतीय सप्ताह में रायगढ़ पुलिस की व्यापक पहल, डिजिटल अरेस्ट और फर्जी कॉल से बचाव को लेकर चौकी जोबी, रैरुमाखुर्द, पूंजीपथरा, तमनार, लैलूंगा, छाल और भूपदेवपुर पुलिस ने ग्रामीणों को किया जागरूक

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?