August 31, 2026

ऐप डाउनलोड करें

“साइबर जागृति अभियान” के तृतीय सप्ताह में रायगढ़ पुलिस की व्यापक पहल, डिजिटल अरेस्ट और फर्जी कॉल से बचाव को लेकर चौकी जोबी, रैरुमाखुर्द, पूंजीपथरा, तमनार, लैलूंगा, छाल और भूपदेवपुर पुलिस ने ग्रामीणों को किया जागरूक रायगढ़ रेलवे स्टेशन से यात्री का लैपटॉप चोरी, 29 दिन बाद दर्ज हुई FIR इंस्टाग्राम पर पिस्टलनुमा लाइटर से रील बनाना पड़ा भारी, खरसिया पुलिस ने की कार्रवाई, मोटरसाइकिल पर हथियार जैसा दिखने वाला लाइटर लहराकर बनाई थी रील मामूली कहासुनी के बाद पिस्टलनुमा हथियार से फायरिंग, आरोपी पर हत्या का प्रयास का अपराध दर्ज,आरोपी की पहचान के बाद दबिश दे रही पुलिस टीम 4 से 6 सितंबर तक चलेगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव, 10 हजार श्रद्धालुओं के बीच गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ महामंत्र, इस्कॉन का तीन दिवसीय महोत्सव, ओडिशा समेत कई राज्यों से पहुंचेंगे भक्त रायगढ़ में भारी वाहन की चपेट में आकर महिला समेत एक रिटायर्ड शिक्षक की मौत, एक महिला की हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़ रेलवे स्टेशन से यात्री का लैपटॉप चोरी, 29 दिन बाद दर्ज हुई FIR

रायगढ़। रायगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 से एक यात्री का लैपटॉप चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना 1 अगस्त की बताई जा रही है, जिसकी रिपोर्ट प्रार्थी ने करीब 29 दिन बाद 29 अगस्त को जीआरपी थाना रायगढ़ में दर्ज कराई। पुलिस ने आवेदन के आधार पर अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, कोतरारोड स्थित राजीव नगर निवासी कमल नयन सिंह (30) कंपनी के काम से रायगढ़ से जांजगीर-चांपा मार्केट विजिट और डिस्ट्रीब्यूटर से मीटिंग के लिए जाने वाले थे। 1 अगस्त को वह रायगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें नींद आ गई।

सुबह करीब 5:30 बजे नींद खुलने पर उन्होंने देखा कि उनका बैग गायब था। बैग के अंदर Lenovo कंपनी का K14HZ मॉडल का लैपटॉप रखा था, जिसका सीरियल नंबर PG04KWP0 बताया गया है। लैपटॉप की मूल कीमत करीब 57,062 रुपये थी, जबकि वर्तमान कीमत प्रार्थी ने करीब 37 हजार रुपये बताई है।

प्रार्थी के अनुसार, घटना के बाद उसे कंपनी के काम से तत्काल रवाना होना था, जिसके कारण उस समय वह थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सका। काम पूरा होने के बाद 29 अगस्त को रायगढ़ लौटकर उसने जीआरपी थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी।

जीआरपी पुलिस ने प्रार्थी के आवेदन पर अपराध दर्ज कर लिया है और चोरी हुए लैपटॉप तथा आरोपी की तलाश में जांच शुरू कर दी है। पुलिस रेलवे स्टेशन के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच सहित अन्य संभावित सुरागों के आधार पर मामले की विवेचना कर रही है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

“साइबर जागृति अभियान” के तृतीय सप्ताह में रायगढ़ पुलिस की व्यापक पहल, डिजिटल अरेस्ट और फर्जी कॉल से बचाव को लेकर चौकी जोबी, रैरुमाखुर्द, पूंजीपथरा, तमनार, लैलूंगा, छाल और भूपदेवपुर पुलिस ने ग्रामीणों को किया जागरूक

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?