September 1, 2026

ऐप डाउनलोड करें

मां चंद्रहासिनी के दर्शन से लौट रहे श्रद्धालुओं पर टूटा कहर, ट्रक की टक्कर से पिकअप के उड़े परखच्चे; 2 की मौत, 30 से ज्यादा घायल गलघोटू टीकाकरण के नाम पर लापरवाही की इंतहा: 40 दिन बाद तड़प-तड़प कर मर रहे बेज़ुबान बछड़े — तारेन्द्र डनसेना अवैध शराब पर रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चक्रधरनगर, पुसौर और जोबी पुलिस ने 3 मामलों में 47 लीटर से अधिक शराब पकड़ी, शराब परिवहन में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें भी जब्त जिला पुलिस बल से सेवानिवृत्त हुए दो पुलिसकर्मियों को सेवा सम्मान के साथ दी गई भावभीनी विदाई, सहायक उप निरीक्षक गंगा राम भगत एवं प्रधान आरक्षक अवध बिहारी विश्वकर्मा हुए सेवानिवृत्त, रायगढ़ पुलिस ने दी स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की शुभकामनाएं रायगढ़ में बढ़ा हाथियों का आतंक: 169 हाथियों का दल जंगल से निकला, 39 किसानों की धान की फसल रौंदी धरमजयगढ़ वनमंडल में सबसे ज्यादा 140 हाथी सक्रिय, रातभर खेतों में मचाया उत्पात; ड्रोन से निगरानी, ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील रायगढ़ पुलिस का बदमाशों को सख्त संदेश—त्योहारों में खलल डाला तो खैर नहीं, गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को थाने बुलाकर दी कड़ी चेतावनी, पुलिस की पैनी नजर; अपराध किया तो होगी कठोर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

अवैध शराब पर रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चक्रधरनगर, पुसौर और जोबी पुलिस ने 3 मामलों में 47 लीटर से अधिक शराब पकड़ी, शराब परिवहन में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें भी जब्त

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में 30 अगस्त 2026 को थाना चक्रधरनगर, पुसौर एवं चौकी जोबी पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के साथ आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 47 लीटर 400 एमएल से अधिक अवैध शराब, शराब परिवहन एवं बिक्री में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें तथा बिक्री रकम बरामद की है। सभी मामलों में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

चक्रधरनगर पुलिस ने बाइक से महुआ शराब ले जा रहे दो आरोपियों को पकड़ा
थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल से ग्राम सम्बलपुरी से गोवर्धनपुर होते हुए रायगढ़ की ओर बड़ी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बिक्री के लिए परिवहन कर रहे हैं।
सूचना पर प्रधान आरक्षक बालचन्द्र मोहन राव के नेतृत्व में आरक्षक संदीप कौशिक एवं मिनकेतन पटेल की टीम ने इंदिरा विहार बेरियर मेन रोड पर घेराबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू की। इसी दौरान काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 AV 1201 में दो व्यक्ति आते मिले।

पूछताछ में चालक ने अपना नाम विनय कुमार खेस्स, उम्र 39 वर्ष, निवासी रामभांठा संजय मैदान, थाना सिटी कोतवाली, रायगढ़ तथा पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम दिनेश लकड़ा, उम्र 35 वर्ष, निवासी उरांव पारा, ग्राम गोवर्धनपुर, थाना चक्रधरनगर, रायगढ़ बताया।

मोटरसाइकिल की तलाशी लेने पर बीच में रखी दो प्लास्टिक बोरियों में पारदर्शी पॉलिथीन में भरी 30 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत करीब 6,000 रुपये, बरामद हुई। शराब परिवहन में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल कीमती करीब 20,000 रुपये भी पुलिस ने जब्त की है। आरोपियों विनय कुमार खेस्स एवं दिनेश लकड़ा के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

जोबी पुलिस ने बाइक से शराब बेच रहे 19 वर्षीय युवक को पकड़ा
चौकी प्रभारी जोबी सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी नारायण राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ग्राम खम्हार में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खम्हार का परमेश्वर राठिया, गोर पार तिराहा के पास मोटरसाइकिल में बैग रखकर अवैध शराब की बिक्री कर रहा है।
सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड की। पुलिस को देखकर शराब खरीदने वाले लोग मौके से भाग गए, जबकि परमेश्वर राठिया उम्र 19 वर्ष, निवासी खम्हार, चौकी जोबी को पकड़ लिया गया।
तलाशी के दौरान उसकी मोटरसाइकिल HF Deluxe क्रमांक CG 13 AS 8486 में लटके नीले रंग के बैग से अलग-अलग ब्रांड की शराब बरामद हुई। इसमें 20 नग 180 एमएल शीशी, 9 नग 180 एमएल शीशी तथा 1 नग 180 एमएल शीशी, कुल 5 लीटर 400 एमएल शराब, जिसकी कीमत करीब 3,560 रुपये, बरामद हुई। इसके अलावा बिक्री रकम 160 रुपये तथा शराब बिक्री में प्रयुक्त मोटरसाइकिल कीमती करीब 80,000 रुपये जब्त की गई।

पूछताछ में आरोपी ने खरीदी से अधिक कीमत में मोटरसाइकिल से घूम-घूमकर बेचने की बात स्वीकार की। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

पुसौर पुलिस ने साप्ताहिक बाजार के पास 12 लीटर महुआ शराब पकड़ी
थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस को मिली मुखबीर सूचना पर कल पुसौर पुलिस ने ग्राम पड़िगांव साप्ताहिक बाजार के पास अवैध महुआ शराब बिक्री की सूचना पर शराब रेड कार्यवाही की गई । सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ पकड़ा।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गोविंद चौहान, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम पड़िगांव, थाना पुसौर, जिला रायगढ़ बताया। उसके कब्जे से बिक्री के लिए रखी कुल 12 लीटर महुआ शराब बरामद कर जब्त की गई। मामले में आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

जिला पुलिस बल से सेवानिवृत्त हुए दो पुलिसकर्मियों को सेवा सम्मान के साथ दी गई भावभीनी विदाई, सहायक उप निरीक्षक गंगा राम भगत एवं प्रधान आरक्षक अवध बिहारी विश्वकर्मा हुए सेवानिवृत्त, रायगढ़ पुलिस ने दी स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की शुभकामनाएं

रायगढ़ में बढ़ा हाथियों का आतंक: 169 हाथियों का दल जंगल से निकला, 39 किसानों की धान की फसल रौंदी धरमजयगढ़ वनमंडल में सबसे ज्यादा 140 हाथी सक्रिय, रातभर खेतों में मचाया उत्पात; ड्रोन से निगरानी, ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील

रायगढ़ पुलिस का बदमाशों को सख्त संदेश—त्योहारों में खलल डाला तो खैर नहीं, गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को थाने बुलाकर दी कड़ी चेतावनी, पुलिस की पैनी नजर; अपराध किया तो होगी कठोर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

“साइबर जागृति अभियान” के तृतीय सप्ताह में रायगढ़ पुलिस की व्यापक पहल, डिजिटल अरेस्ट और फर्जी कॉल से बचाव को लेकर चौकी जोबी, रैरुमाखुर्द, पूंजीपथरा, तमनार, लैलूंगा, छाल और भूपदेवपुर पुलिस ने ग्रामीणों को किया जागरूक

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?