September 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

समझाइश के अगले ही दिन बदमाशों पर चला पुलिस का डंडा, 6 को भेजा जेल, गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं—पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू-डंडे से हमला करने वाले 6 गिरफ्तार संरक्षित क्षेत्र’ के तुगलकी फरमान पर कांग्रेस का हल्लाबोल, जिला अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने दी बड़े जनआंदोलन की चेतावनी, उद्योगपतियों के दबाव में जनता की आवाज कुचलने का आरोप, नेगी बोले- आदेश तत्काल वापस ले प्रशासन ऑपरेशन क्लीन हंट” में घरघोड़ा पुलिस की कार्रवाई, निगरानी बदमाश महेश पैंकरा के साथ बाइक-मोबाइल चोरी में शामिल फरार आरोपी विकास चौहान गिरफ्तार नाबालिग का शारीरिक शोषण, शिकायत पर कापू पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की तलाश में कापू पुलिस ने बिछाया मुखबिरों का जाल, गांव पहुंचते ही पकड़ा रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : फर्जी दस्तावेजों से आदिवासी और शासकीय जमीन के खेल का खुलासा, पण्डो जनजाति की भूमि और शासकीय जमीन के फर्जी अंतरण में पटवारी की भूमिका संदिग्ध पर अपराध दर्ज आमने-सामने भिड़ीं यात्री बस और ट्रक, मची चीख-पुकार; 13 यात्री घायल, 7 यात्रियों को आई गंभीर चोट, इलाज जारी

आमने-सामने भिड़ीं यात्री बस और ट्रक, मची चीख-पुकार; 13 यात्री घायल, 7 यात्रियों को आई गंभीर चोट, इलाज जारी

रायगढ़। धरमजयगढ़ क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नारायणपुर से रायगढ़ आ रही यात्री बस की सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। हादसे में 13 यात्री घायल हुए हैं।
घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम तेजपुर स्थित कर्रानारा घाट के पास की बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

घाट के पास सामने से आ गया ट्रक
जानकारी के अनुसार जशपुर जिले के नारायणपुर से रायगढ़ के बीच चलने वाली द्विवेदी यात्री बस क्रमांक CG 13 BL 6425 बुधवार सुबह यात्रियों को लेकर रायगढ़ की ओर रवाना हुई थी। इसी दौरान तेजपुर के कर्रानारा घाट के समीप सामने से आ रहे ट्रक क्रमांक JH 09 BJ 8764 से बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक ट्रक की रफ्तार तेज थी। टक्कर के बाद बस के अगले हिस्से में भारी नुकसान हुआ। अचानक हुए हादसे से बस के भीतर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस ने संभाला मोर्चा, घायलों को अस्पताल भेजा
हादसे की सूचना मिलते ही धरमजयगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए पत्थलगांव सिविल अस्पताल भेजे जाने की जानकारी सामने आई है।
वहीं धरमजयगढ़ अस्पताल लाए गए घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया।

BMO ने बताया—सभी घायलों का इलाज किया गया
धरमजयगढ़ BMO गजानंद राठिया के अनुसार, हादसे की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम को अलर्ट कर दिया गया था। कुछ घायलों को पत्थलगांव अस्पताल भेजा गया, जबकि 7 घायल यात्रियों को धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद इन सभी को घर भेज दिया गया।

हादसे में घायल यात्रियों की सूची
1. अमित एक्का (20)
2. माधुरी दास (16)
3. सरस्वती दास (35)
4. सुकान्ति वैष्णव (35)
5. मंजीता टोप्पो (30)
6. अरविन्द दास (20)
7. सुचिता एक्का (35)
8. विजय एक्का (42)
9. अमित जेरी टोप्पो (42)
10. अयोध्या विश्वकर्मा (48)
11. अमर साय राम (64)
12. दयामनी देवी (55)
13. सुरेन्द्र यादव (55)

फिलहाल पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों और वाहनों की स्थिति को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

संरक्षित क्षेत्र’ के तुगलकी फरमान पर कांग्रेस का हल्लाबोल, जिला अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने दी बड़े जनआंदोलन की चेतावनी, उद्योगपतियों के दबाव में जनता की आवाज कुचलने का आरोप, नेगी बोले- आदेश तत्काल वापस ले प्रशासन

स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा को लेकर रायगढ़ पुलिस का स्कूल वाहनों की जांच अभियान जारी, खरसिया डिवीजन के खरसिया, छाल और भूपदेवपुर में पुलिस ने स्कूलों में पहुंचकर की वाहनों और चालकों की जांच

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?