September 4, 2026

ऐप डाउनलोड करें

जन्माष्टमी पर अनूठी पहल ,धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश, रामचंद्र के नेतृत्व में नि:शुल्क चाय सेवा एवं राष्ट्रपति के नाम हस्ताक्षर अभियान झगड़ा विवाद पर चौकी खरसिया पुलिस की सख्त कार्रवाई— मारपीट के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, ब्लेड से युवक पर हमले की शिकायत पर तुरंत एक्शन में आयी खरसिया पुलिस ने आरोपियों को छापेमारी में पकड़ा समझाइश के अगले ही दिन बदमाशों पर चला पुलिस का डंडा, 6 को भेजा जेल, गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं—पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू-डंडे से हमला करने वाले 6 गिरफ्तार गरीब रथ में यात्री का हैंडबैग चोरी, मोबाइल और नकदी समेत 20 हजार का सामान पार समझाइश के अगले ही दिन बदमाशों पर चला पुलिस का डंडा, 6 को भेजा जेल, गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं—पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू-डंडे से हमला करने वाले 6 गिरफ्तार संरक्षित क्षेत्र’ के तुगलकी फरमान पर कांग्रेस का हल्लाबोल, जिला अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने दी बड़े जनआंदोलन की चेतावनी, उद्योगपतियों के दबाव में जनता की आवाज कुचलने का आरोप, नेगी बोले- आदेश तत्काल वापस ले प्रशासन

झगड़ा विवाद पर चौकी खरसिया पुलिस की सख्त कार्रवाई— मारपीट के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, ब्लेड से युवक पर हमले की शिकायत पर तुरंत एक्शन में आयी खरसिया पुलिस ने आरोपियों को छापेमारी में पकड़ा

रायगढ़ । त्योहारी सीजन के मद्देनजर रायगढ़ पुलिस द्वारा जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मारपीट, उपद्रव और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खरसिया शहर में युवक से मारपीट और ब्लेड से हमला करने के मामले में चौकी खरसिया पुलिस ने महज कुछ ही समय में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
मामला दिनांक 01 सितंबर की रात का है। डुलीचंद गुप्ता, उम्र 32 वर्ष, निवासी भेलवाडीह, खरसिया ने चौकी खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह रात करीब 7:30 बजे गाड़ी स्टैंड से छोटा हाथी वाहन में अपने किराये के मकान जा रहा था। रास्ते में पंचमुखी मंदिर के पास कुमार पटेल की किराना दुकान पर वह गुटखा लेने के लिए रुका था।
इसी दौरान ग्राम भेलवाडीह के हरिराम पटैल, योगेश पटैल और शंकर लाल पटैल उर्फ पीला वहां पहुंचे और उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे। डुलीचंद द्वारा पैसे नहीं होने की बात कहने पर तीनों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्के से मारपीट करने लगे।
आरोपियों ने युवक का गला दबाया। इसी दौरान हरिराम पटैल ने जेब से ब्लेड निकालकर डुलीचंद की पीठ पर वार कर दिया, जिससे खून निकलने लगा। मारपीट में उसकी आंखों के आसपास भी चोट आई तथा गले में दर्द की शिकायत हुई। पीड़ित की रिपोर्ट पर चौकी खरसिया पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 461/2026 दर्ज कर धारा 296, 351(3), 115(2), 118(1), 119(1), 3(5) बीएनएस के तहत विवेचना शुरू की।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश
एसडीओपी खरसिया श्री सतीश भार्गव के निर्देशन पर घटना की गंभीरता को देखते हुए चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी ने तत्काल पुलिस टीम को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय किया। पुलिस टीम ने लगातार पतासाजी करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी हरिराम पटैल द्वारा घटना में शामिल होना स्वीकार किए जाने पर उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त ब्लेड जप्त किया गया। विवेचना में अन्य दोनों आरोपियों की संलिप्तता भी पाए जाने पर उन्हें भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराते हुए विधिवत गिरफ्तार किया और न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय द्वारा आरोपियों को रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी
1. हरिराम पटैल, पिता शंकर लाल पटैल, उम्र 23 वर्ष
2. योगेश पटैल, पिता शंकर लाल पटैल, उम्र 26 वर्ष
3. शंकर लाल पटैल उर्फ पीला, पिता स्व. छोटे लाल पटैल, उम्र 60 वर्ष सभी निवासी ग्राम भेलवाडीह, थाना खरसिया, जिला रायगढ़।
*जप्त सामग्री* -घटना में प्रयुक्त एक नग ब्लेड।

पुलिस टीम की भूमिका
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रशिक्षु उप निरीक्षक प्रवीण बांधव, आरक्षक धनंजय कश्यप एवं कीर्ति सिदार की आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी एवं कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

झगड़ा विवाद पर चौकी खरसिया पुलिस की सख्त कार्रवाई— मारपीट के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, ब्लेड से युवक पर हमले की शिकायत पर तुरंत एक्शन में आयी खरसिया पुलिस ने आरोपियों को छापेमारी में पकड़ा

संरक्षित क्षेत्र’ के तुगलकी फरमान पर कांग्रेस का हल्लाबोल, जिला अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने दी बड़े जनआंदोलन की चेतावनी, उद्योगपतियों के दबाव में जनता की आवाज कुचलने का आरोप, नेगी बोले- आदेश तत्काल वापस ले प्रशासन

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?