September 5, 2026

ऐप डाउनलोड करें

संस्कार स्कूल में गूंजा- हाथी घोड़ा पालकी, जै कन्हैया लाल की…धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व राधा-कृष्ण बनकर स्कूल पहुंचे नन्हे-मुन्ने बच्चे, मटकी सजाई, दही हांडी फोड़े, जमकर मनाईं खुशियां रायगढ़ में हाथियों का तांडव, दंतैल एक ही रात में 5 मकान तोड़ा, 16 किसानों की फसल रौंदी, ग्रामीणों में दहशत का माहौल यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार, दो जिलों की पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश, 34.865 किलो गांजा की खेप वाहन से बरामद सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी, उपसरपंच की गिरफ्तारी से गरमाई सियासत; थाने पहुंची कांग्रेस जेएसपीएल यार्ड से लाखों का वेस्ट मटेरियल चोरी मामले का फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार, ”ऑपरेशन क्लीन हंट” में कोतररोड़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता रायगढ़ में वन तस्करी के बड़े इंटर स्टेट सिंडिकेट का भंडाफोड़, तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार, खैर-तेंदू की अवैध कटाई से अंतर्राज्यीय तस्करी का पुलिस-वन विभाग ने किया बड़ा खुलासा

जेएसपीएल यार्ड से लाखों का वेस्ट मटेरियल चोरी मामले का फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार, ”ऑपरेशन क्लीन हंट” में कोतररोड़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता

रायगढ़। जेएसपीएल कंपनी के डम्प यार्ड से लोहे का वेस्ट मटेरियल चोरी मामले के मुख्य आरोपी अजीज खान निवासी सिलतरा रायपुर को कोतररोड़ पुलिस ने “ऑपरेशन क्लीन हंट” में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।
विदित हो कि गत वर्ष माह नंवबर में रायगढ़ पुलिस द्वारा एक बड़े संगठित अपराध गिरोह का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर संगठित चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपियों से दो ट्रेलर वाहन, तीन मोबाइल और 3600 किलोग्राम लोहे का वेस्ट मटेरियल (मय वाहन वजन 69 टन) कुल कीमत 1 करोड़ 20 लाख 36 हजार 600 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

जानकारी के अनुसार घटना को लेकर जिंदल स्टील लिमिटेड पतरापाली रायगढ़ के महाप्रबंधक (जनसंपर्क) हेमंत वर्मा ने 1 नवंबर को थाना कोतररोड़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम कलमी स्थित कंपनी के डम्प यार्ड में एक्रिशन (लोहे का वेस्ट मटेरियल) जमा है। 26 अक्टूबर को यार्ड की जांच के दौरान सब कुछ सुरक्षित था, लेकिन 1 नवंबर को जब पुनः यार्ड पहुंचे तो काफी मात्रा में वेस्ट मटेरियल गायब मिला। अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध क्रमांक 446/2025 धारा 303(2)(बी) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

कोतरारोड़ पुलिस द्वारा मुखबिरों को सक्रिय किया और संदिग्धों की तलाश में पुलिस टीम लगाई। इसी दौरान सूचना मिली कि एनएच-49 किनारे रायगढ़ शहर में दो ट्रेलर खड़े हैं, जिनमें लोहे का स्क्रैप लोड है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो दोनों ट्रेलरों में से एक में तीन व्यक्ति (ड्रायवर) बातचीत करते नजर आए जो पुलिस को देखकर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम कुशलराम यादव, शंभू यादव और लक्की कंवर बताया और अपराध स्वीकार कर लिये।

कोतरारोड़ पुलिस ने आरोपी शंभू यादव के कब्जे से ट्रेलर क्रमांक CG-10-BT-1044 कीमती 60 लाख रुपये, उसमें लोड 1,500 किलोग्राम एक्रिशन (वेस्ट लोहा) कीमती 9 हजार रुपये और एक नजरो कंपनी का मोबाइल बरामद किया। वहीं आरोपी कुशलराम यादव से ट्रेलर क्रमांक CG-10-BC-5505 कीमती 60 लाख रुपये, उसमें लोड 2,100 किलोग्राम एक्रिशन मटेरियल कीमती 12,600 रुपये तथा विवो मोबाइल जब्त किया गया। तीसरे आरोपी लक्की कंवर से वनप्लस मोबाइल बरामद किया गया। कुल जब्त संपत्ति का मूल्य 1,20,36,600 रुपये की संपत्ति जप्त की गई थी।

आरोपी कुशलराम यादव (36 वर्ष) निवासी सिंगधौरा थाना जैतहरी जिला अनुपपुर (म.प्र.), शंभू यादव (29 वर्ष) निवासी रतनपुर जिला बिलासपुर तथा लक्की कंवर (20 वर्ष) निवासी कलमी थाना कोतरारोड़ जिला रायगढ़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।

एसएसपी शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन पर इस पूरे प्रकरण को एक संगठित चोरी गिरोह की गतिविधि मानते हुए कोतरारोड पुलिस अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी थी । प्रकरण की विवेचना में गिरफ्तार आरोपी वाहन चालक कुशलराम यादव ने बताया कि वह अपने ट्रेलर में कोरबा दीपका से कोयला लाकर रायगढ़ शरडा एनर्जी में खाली किया, तब इसे अजीज खान का मोबाइल पर कॉल आया था जो इसे जिंदल कलमी यार्ड में बुलाया था, जहां 1 नवंबर 2025 सुबह ट्रेलर लेकर पहुंचा, वहां एक और ट्रेलर वाहन चालक शंभू यादव मौजूद था जिसने अजीज खान के कहने पर एक्रिशन (लोहे का वेस्ट मटेरियल) लेने आना बताया । आरोपी अजीज खान द्वारा एक्रिशन (लोहे का वेस्ट मटेरियल) चोरी कर खरीदी-बिक्री में संलिप्ता पाये जाने पर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी जिसे दिनांक 02.09.2026 को एसआई दीपिका निर्मलकर के हमराह स्टाफ द्वारा रायपुर से हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया गया । *आरोपी अजीज खान पिता जफरुद्धीन खान उम्र 32 वर्ष सा. सिलतरा सांकरा मकान नं० 210 थाना सिलतरा जिला रायपुर (छ.ग.)* ने अपराध स्वीकार किया है जिसे कल रिमांड पर भेजा गया है ।

आरोपित की पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक शील आदित्य सिंह, उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर एवं हमराह स्टाफ प्रधान आरक्षक राधेश्याम कमल, आरक्षक चन्द्रेश पाण्डेय की अहम भूमिका रही है ।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

संस्कार स्कूल में गूंजा- हाथी घोड़ा पालकी, जै कन्हैया लाल की…धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व राधा-कृष्ण बनकर स्कूल पहुंचे नन्हे-मुन्ने बच्चे, मटकी सजाई, दही हांडी फोड़े, जमकर मनाईं खुशियां

झगड़ा विवाद पर चौकी खरसिया पुलिस की सख्त कार्रवाई— मारपीट के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, ब्लेड से युवक पर हमले की शिकायत पर तुरंत एक्शन में आयी खरसिया पुलिस ने आरोपियों को छापेमारी में पकड़ा

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?