September 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

जागरूकता: पुलिस बनी “साइबर शिक्षक” विद्यार्थियों को दिया साइबर सुरक्षा का ज्ञान, शिक्षक दिवस पर जिलेभर के स्कूलों में चला विशेष साइबर जागरूकता अभियान-रक्षक बने ‘साइबर शिक्षक’, साइबर शिक्षा से ही साइबर सुरक्षा जन्माष्टमी पर रामचन्द शर्मा की अनूठी पहल, एक कप चाय के साथ पर्यावरण बचाने का संकल्प, हस्ताक्षर अभियान में उमड़ा जनसैलाब मेरा रेशम, मेरा अभियान 2.0’ से टसर किसानों को नई दिशा, रोग प्रबंधन पर प्रशिक्षण, उन्नत बीज और क्लस्टर आधारित खेती पर जोर; 300 हितग्राहियों ने लिया प्रशिक्षण वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ स्टेडियम का किया निरीक्षण, पार्षद प्रतिनिधि केशव जायसवाल के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत रायगढ़ रोड पार कर जंगल की ओर बढ़ा हाथियों का दल, काफी देर तक थमे रहे वाहनों के पहिये, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, घर विवाद में बड़े भाई पर टांगा से प्राण घातक हमला कर फरार हुआ था आरोपी

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, घर विवाद में बड़े भाई पर टांगा से प्राण घातक हमला कर फरार हुआ था आरोपी

रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में रायगढ़ पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत घरघोड़ा पुलिस को हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। करीब दो माह से फरार चल रहे आरोपी रूपधर राठिया (47 वर्ष), निवासी ग्राम चिमटापानी, थाना घरघोड़ा को पुलिस ने 04 सितंबर 2026 को उसके गांव से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का टांगा भी बरामद किया गया है।

घर के बंटवारे को लेकर बड़े भाई से था विवाद
मामले में प्रार्थी/आहत महेत राम राठिया (50 वर्ष), निवासी ग्राम चिमटापानी ने 04 जुलाई को थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा है। उसके छोटे भाई रूपधर राठिया तथा मंझले भाई पुनीराम राठिया के साथ घर को लेकर विवाद चल रहा था। रूपधर आए दिन उक्त मकान को अपना बताते हुए परिवार के सदस्यों को घर से बाहर निकलने की धमकी देता था।

प्रार्थी के अनुसार 22 जून की शाम वह घर की परछी में अपने पिता गाडाराय राठिया तथा छोटे भाई रूपधर राठिया से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान घर से निकलने की बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर रूपधर राठिया ने गाली-गलौज करते हुए हाथ में रखे लोहे के टांगा से अपने बड़े भाई महेत राम राठिया पर हमला कर दिया।

हमले में महेत राम के सिर, सिर के पीछे तथा बायीं आंख के पास गंभीर चोटें आईं। घटना देखकर ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया और डायल-112 की सहायता से घायल को घरघोड़ा अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रायगढ़ रेफर किया गया, जहां उसका उपचार हुआ।

मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी गई
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 216/2026 के तहत धारा 296, 351(3), 115(2) बीएनएस के अंतर्गत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्रार्थी एवं गवाहों के कथन तथा आहत की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में हत्या के प्रयास से संबंधित *धारा 109(2) बीएनएस* जोड़ी गई। घटना के बाद से आरोपी रूपधर राठिया लगातार फरार चल रहा था और पुलिस उसकी लगातार पतासाजी कर रही थी।

दो माह बाद गांव लौटा तो पुलिस ने दबोचा
एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी द्वारा लंबित मामलों के फरार आरोपियों पर मुखबीर लगाने के दिशा निर्देशों पर थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव द्वारा आरोपित के गांव में मुखबीर लगाकर रखा गया था । कल थाना प्रभारी को सूचना मिली कि फरार आरोपी रूपधर राठिया अपने गांव चिमटापानी आया हुआ है। सूचना पर घरघोड़ा पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए थाना लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि घटना के बाद वह कमाने-खाने के लिए बाहर चला गया था।

आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोहे का टांगा (आलाजरब) बरामद कर जप्त किया। आरोपी रूपधर राठिया को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी सतत सुपरविजन पर फरार आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू, एएसआई डेविड टोप्पो एवं आरक्षक प्रदीप तिग्गा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

जागरूकता: पुलिस बनी “साइबर शिक्षक” विद्यार्थियों को दिया साइबर सुरक्षा का ज्ञान, शिक्षक दिवस पर जिलेभर के स्कूलों में चला विशेष साइबर जागरूकता अभियान-रक्षक बने ‘साइबर शिक्षक’, साइबर शिक्षा से ही साइबर सुरक्षा

चिटफंड कंपनी के फरार डायरेक्टर को जशपुर से हिरासत में लेकर घरघोड़ा पुलिस लाई रायगढ़, निवेशकों को कम समय में ज्यादा रकम देने का झांसा देकर कराया था लाखों रुपये जमा, कंपनी बंद कर फरार हुए थे डायरेक्टर

संस्कार स्कूल में गूंजा- हाथी घोड़ा पालकी, जै कन्हैया लाल की…धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व राधा-कृष्ण बनकर स्कूल पहुंचे नन्हे-मुन्ने बच्चे, मटकी सजाई, दही हांडी फोड़े, जमकर मनाईं खुशियां

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?