September 14, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ईडब्ल्यूएस भूमि की जांच में 5 कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी, 22 सितंबर को समस्त दस्तावेजों के साथ एसडीएम के समक्ष उपस्थित होने के दिए गए निर्देश सरिया नाला में घंटों मशक्कत के बाद मिली चालक की लाश, नदी में समा गया था पूरा ट्रक राज्यपाल रमेन डेका 14 सितंबर को करेंगे 41वें चक्रधर समारोह का शुभारंभ, 14 से 23 सितंबर तक रामलीला मैदान में सजेगा कला और संस्कृति का भव्य मंच पीडीएस के चावल, नमक और शक्कर में लाखों का गबन, पुलिस ने दो मामलों में कार्रवाई, धरमजयगढ़ के ससकोबा और गनपतपुर शासकीय उचित मूल्य दुकानों में बड़ी अनियमितता उजागर मोदी जी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, बेलारिया में ‘सेवा संकल्प अभियान’ कार्यशाला आयोजित झगड़ा छुड़ाने बीच बचाव कर रहे पार्षद पर नशे में धुत युवक ने की मारपीट,आरोपी फरार, जूटमिल पुलिस ने आरोपी पर हत्या के प्रयास का अपराध किया दर्ज— आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी

मोदी जी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, बेलारिया में ‘सेवा संकल्प अभियान’ कार्यशाला आयोजित

रायगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी रायगढ़ विधानसभा के लोइंग मंडल द्वारा ग्राम बेलारिया में ‘सेवा संकल्प अभियान’ कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विवेक रंजन सिन्हा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यशाला में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए देश के विकास और सुशासन को नई दिशा दी है। उनके सेवा और समर्पण के संकल्प को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इस दौरान अभियान को व्यापक जनअभियान बनाने का संकल्प भी लिया गया।
विवेक रंजन सिन्हा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन से जुड़े सेवा कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और सुशासन के प्रयासों को आमजन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से ही मजबूत होती है और सेवा के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना भाजपा की कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मिनकेतन प्रधान, मंडल प्रभारी पावन अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुखलाल, मनोज प्रधान, इंद्रविलास, मुरारी अग्रवाल, राजीव बेहरा, सूर्यकांत, श्रीमती आशालता, श्रीमती मीनाक्षी सहित मंडल के प्रमुख पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यशाला के समापन अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, समर्पण और सुशासन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा ‘सेवा संकल्प अभियान’ को जनअभियान का स्वरूप देने का संकल्प लिया।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

अपराध समीक्षा बैठक में एसएसपी के सख्त निर्देश: पेंडेंसी पर नाराजगी, अपराध निकाल में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी, गणेश उत्सव और चक्रधर समारोह की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी ने दिए विशेष निर्देश

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?