September 19, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रेलवे स्टेशन पर युवक से मोबाइल झपटा, विरोध करने पर धक्का देकर भागा बदमाश

रायगढ़. रायगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर दोस्त के आने का इंतजार कर रहे युवक से एक बदमाश मोबाइल झपटकर फरार हो गया। युवक ने मोबाइल बचाने के लिए आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने उसे धक्का देकर गिरा दिया और मौके से भाग निकला। घटना के बाद पीड़ित ने जीआरपी थाना रायगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस के अनुसार, शहर के वार्ड नंबर-16 कलेक्टर बंगला के पास रहने वाले वैभव निषाद (33) ने शिकायत दर्ज कराई कि वह 17 सितंबर की शाम करीब 6ः30 बजे रायगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर टिटलागढ़ पैसेंजर से आने वाले अपने दोस्त का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति उसके पास पहुंचा और हाथ में रखा मोबाइल झपट लिया।
मोबाइल छीनकर भाग रहे आरोपी को वैभव ने पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उसे धक्का देकर गिरा दिया और मोबाइल लेकर फरार हो गया। पीड़ित के मुताबिक चोरी गया मोबाइल रेडमी कंपनी का नीले रंग का फोन है, जिसकी कीमत करीब 14 हजार रुपये बताई गई है।
पीड़ित ने पुलिस को आरोपी का हुलिया भी बताया है। उसके अनुसार आरोपी पतला और लंबा कद का है तथा दाढ़ी रखे हुए था। घटना के समय वह फुल पैंट और शर्ट पहने था।
घटना के बाद डर के कारण युवक घर चला गया और अगले दिन 18 सितंबर को जीआरपी थाना रायगढ़ पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर जीआरपी ने अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। पुलिस अब आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?