September 21, 2026

ऐप डाउनलोड करें

जंगल में चल रहे काटपत्ती जुआ फड़ पर चक्रधरनगर-साइबर पुलिस की संयुक्त रेड, 6 जुआरी गिरफ्तार, फड़ एवं कब्जे से ₹9,600 नगद और 8 मोटरसाइकिल और 6 मोबाइल जब्त, करीब ₹5 लाख की संपत्ति जब्त राधा रानी की भक्ति में रंगा रायगढ़, राधा माधव के महाअभिषेक में उमड़ा भक्तिसैलाब, इस्कॉन प्रचार केंद्र रायगढ़ के राधाष्टमी महोत्सव में करीब 500 श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से कराया मुक्त, तीन पिकअप वाहनों में गौवंशों की तस्करी कर रहे 6 आरोपी गिरफ्तार, तस्करों ने पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागने का किया प्रयास रायगढ़ GST विभाग मौन, मीना बाजार में करोड़ों की वसूली, सरकार को लगाया चूना, गेट पास से ही करीब 2 करोड़ की कमाई का दावा, टैक्स चोरी और कथित संरक्षण को लेकर उठे सवाल इंडियन आइडल फेम अमित साना के सुरों पर झूम उठे श्रोता, लोकप्रिय गीतों की शानदार प्रस्तुति से देर रात तक बंधे रहे संगीतप्रेमी, युवाओं में दिखा खासा उत्साह चक्रधर समारोह के सातवें दिन कला-संस्कृति की सजी भव्य शाम, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू हुए शामिल, चक्रधर समारोह कला एवं संस्कृति का महाकुंभ: केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू

चक्रधर समारोह के सातवें दिन कला-संस्कृति की सजी भव्य शाम, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू हुए शामिल, चक्रधर समारोह कला एवं संस्कृति का महाकुंभ: केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू

रायगढ़। 41वें अंतरराष्ट्रीय चक्रधर समारोह के सातवें दिन कला, संगीत और संस्कृति की भव्य प्रस्तुतियों से समारोह स्थल देर रात तक गुलजार रहा। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने महाराजा चक्रधर सिंह के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। केंद्रीय राज्य मंत्री ने समारोह में प्रस्तुति देने वाले प्रसिद्ध गायक श्री अमित साना, रायगढ़ कथक घराने के हस्ताक्षर पद्मश्री श्री रामलाल बरेठ, श्री भूपेंद्र बरेठ एवं उनके सहयोगियों को सम्मानित किया।

महाराजा चक्रधर सिंह ने कला और संगीत को नई पहचान दी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि महाराजा चक्रधर सिंह का कला एवं संगीत के क्षेत्र में योगदान अमूल्य है। उनका योगदान केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी कला-साधना और सांस्कृतिक विरासत की चमक पूरे विश्व में दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि महाराजा चक्रधर सिंह केवल एक कुशल प्रशासक ही नहीं थे, बल्कि उन्होंने कला, संगीत और संस्कृति को सहेजने तथा उसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया। उन्होंने कहा कि महाराजा चक्रधर सिंह ने कथक की समृद्ध परंपरा को रायगढ़ घराने के रूप में स्थापित कर भारतीय शास्त्रीय नृत्य के क्षेत्र में रायगढ़ को विशिष्ट पहचान दिलाई। उनके योगदान के कारण रायगढ़ आज देश-दुनिया में कला और संस्कृति के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में जाना जाता है।

देशभर के कलाकारों को एक मंच देता है चक्रधर समारोह
केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि चक्रधर समारोह कला एवं संस्कृति का महाकुंभ है। इस समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों से ख्यातिप्राप्त कलाकार एक मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं, शास्त्रीय कलाओं और लोक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम भी है। समारोह के सातवें दिन कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों के बीच दर्शकों ने कलाकारों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

इस अवसर पर महापौर श्री जीवर्धन सिंह चौहान, सभापति श्री डिग्रीलाल साहू, श्री अरूणधर दीवान, श्री महेश साहू, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, गणमान्य नागरिक, कला प्रेमी एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से कराया मुक्त, तीन पिकअप वाहनों में गौवंशों की तस्करी कर रहे 6 आरोपी गिरफ्तार, तस्करों ने पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागने का किया प्रयास

10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?