September 23, 2026

ऐप डाउनलोड करें

कवर्धा के मनीष चंद्रवंशी ने दी तबला वादन की प्रस्तुति

 

रायगढ़। 41वें चक्रधर समारोह की सांस्कृतिक संध्या में कवर्धा जिले के ग्राम खरहट्टा निवासी मनीष कुमार चंद्रवंशी ने तबला वादन की प्रस्तुति दी। उनके वादन में लय और ताल का सुंदर मेल देखने को मिला। मनीष ने 8 वर्ष की उम्र से तबला सीखना शुरू किया। उन्होंने गुरु डॉ. हरिओम हरि से तबले की शिक्षा ली और इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ से प्रथम श्रेणी में मास्टर ऑफ तबला की उपाधि प्राप्त की। वे कई प्रतिष्ठित मंचों पर तबला वादन कर चुके हैं। वर्तमान में चक्रधर कला एवं संगीत महाविद्यालय, रायगढ़ में तबला गुरु के रूप में 50 से अधिक शिष्यों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?