January 16, 2026

ऐप डाउनलोड करें

जुनवानी में गैर-वर्णनात्मक नर बकरों का बधियाकरण, पशुधन नस्ल सुधार की दिशा में अहम पहल, प्रजनन नियंत्रण व आय वृद्धि पर दिया गया जोर, वैज्ञानिकों ने दी तकनीकी जानकारी 40 बोरी धान गबन मामले में दुकानदार पर एफआईआर दर्ज, धान खरीदी व्यवस्था में गड़बड़ी पर प्रशासन सख्त जतन बना विशेष बच्चों के लिए संबल, डीईआईसी रायगढ़ से बदली हजारों जिंदगियां, 2016 से अब तक 19,683 बच्चों को मिला निःशुल्क विशेषज्ञ उपचार, प्ले-स्कूल जैसे वातावरण में स्वास्थ्य सेवाओं का अनूठा मॉडल राष्ट्र गौरव पारस रत्न सम्मान से नवाजे गये शिक्षक मुरलीधर गुप्ता, मा.डाॅ.अरूण कुमार वन पर्यावरण मंत्री उ.प्र.सरकर, डाॅ महेंद्र देव निर्देशक मा.शि परिषद उ.प्र.के हाथो से सम्मानित बगीचा में जिंदल फाउंडेशन का विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया शुभारंभ, जशपुर जिले के बगीचा में सैकड़ों लोगों ने लिया विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ कंट्रोल रूम से नदारद रहने वाले 6 कर्मचारियों को नोटिस जारी

केशव जायसवाल कलार महासभा के रायगढ़ जिला अध्यक्ष नियुक्त

रायगढ़। केशव जायसवाल को छत्तीसगढ़ कलार महासभा का रायगढ़ जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर जिलेभर से बधाइयों का सिलसिला जारी है। वॉर्ड क्रमांक 22 के तेज तर्रार एवं लोकप्रिय पार्षद प्रतिनिधि के रूप में पहचाने जाने वाले केशव जायसवाल को यह जिम्मेदारी प्रदेश कलार महासभा के अध्यक्ष विजय कुमार जायसवाल ने सर्वसम्मति से सौंपी।

नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केशव जायसवाल के नेतृत्व क्षमता, संगठन कौशल और समाज सेवा के प्रति समर्पण से निश्चित रूप से समाज और जिले में सकारात्मक बदलाव दिखेगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नया कार्यकाल समाज हित में उत्कृष्ट व उल्लेखनीय योगदान देने वाला सिद्ध होगा। नियुक्ति स्वीकार करते हुए केशव जायसवाल ने सभी वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों और समाज के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक संपर्क स्थापित कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ा जाए। समाज हित से जुड़े सभी कार्यों में वे पूरी प्रतिबद्धता और सक्रियता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी घोषणा की कि शीघ्र ही रायगढ़ जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा, जिसमें समाज के सक्रिय युवाओं और महिलाओं को महत्वपूर्ण भूमिका देकर संगठन को मजबूत किया जाएगा। जिला कलार समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने केशव जायसवाल की नियुक्ति को समाज के लिए उत्साहजनक बताते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। समाजजनों का कहना है कि उनके नेतृत्व में रायगढ़ जिला कलार समाज नई ऊंचाइयों को छुएगा और समाज के विकास को नई दिशा मिलेगी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
4
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?