October 18, 2026

ऐप डाउनलोड करें

आराध्या शक्ति गरबा परिवार का भव्य गरबा महोत्सव प्रारंभ, पहले ही दिन उमड़ा आस्था और उत्साह का सैलाब ओपी चौधरी ने मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की रायगढ़ में महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘मां दुर्गा वाहिनी’ तैनात, छेड़छाड़ पर मिलेगी मदद अमित चिमनानी ने जन्मदिन पर मुख्यमंत्री सहित भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व एवं संपूर्ण भाजपा परिवार का जताया हृदय से आभार! सिंघल स्टील प्लांट में ट्रक की चपेट में आया मजदूर, दाहिने पैर में गंभीर चोट, गेरवानी प्लांट के भीतर बैक करते समय ट्रक चालक पर लापरवाही का आरोप, घायल मजदूर अस्पताल में भर्ती जंगल के पास चल रहा था जुए का फड़, पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा, 52 पत्ती ताश से लगा रहे थे दांव, नकद और ताश की गड्डी जब्त

ट्रेलर ने बस को मारी जोरदार टक्कर, कंडक्टर की मौत, 8 यात्री भी हुए घायल, आरोपी चालक गिरफ्तार

रायगढ़। रायगढ़ जिले में मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रेलर की ठोकर से बस में सवार एक एजेंट की मौत हो गई वहीं आधे दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिये सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है। उक्त घटना खरसिया थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह तकरीबन 10 बजे के आसपास खरसिया से यात्रियों को लेकर छाल की तरफ जा रही सद्भावना बस जब चोढ़ा चौक के पास पहुंची ही थी कि एक ट्रेलर के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बस को टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही बस पलट गई और फिर यात्रियों में चीख पुकार मच गई। अचानक घटी इस घटना के बाद देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। जिसके बाद लोगों ने खरसिया पुलिस को मामले की जानकारी दी।
बस पलटने की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जिसके बाद एक-एक करके घायलों को बाहर निकाला गया। इस घटना में बस में सवार एजेंट बबलू निवासी हमालपारा खरसिया को गंभीर चोट लगने की वजह से रायगढ़ मेडिकल कालेज रिफर किया गया था जहां रायगढ़ लाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं 8 लोगों को खरसिया के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?