January 16, 2026

ऐप डाउनलोड करें

जुनवानी में गैर-वर्णनात्मक नर बकरों का बधियाकरण, पशुधन नस्ल सुधार की दिशा में अहम पहल, प्रजनन नियंत्रण व आय वृद्धि पर दिया गया जोर, वैज्ञानिकों ने दी तकनीकी जानकारी 40 बोरी धान गबन मामले में दुकानदार पर एफआईआर दर्ज, धान खरीदी व्यवस्था में गड़बड़ी पर प्रशासन सख्त जतन बना विशेष बच्चों के लिए संबल, डीईआईसी रायगढ़ से बदली हजारों जिंदगियां, 2016 से अब तक 19,683 बच्चों को मिला निःशुल्क विशेषज्ञ उपचार, प्ले-स्कूल जैसे वातावरण में स्वास्थ्य सेवाओं का अनूठा मॉडल राष्ट्र गौरव पारस रत्न सम्मान से नवाजे गये शिक्षक मुरलीधर गुप्ता, मा.डाॅ.अरूण कुमार वन पर्यावरण मंत्री उ.प्र.सरकर, डाॅ महेंद्र देव निर्देशक मा.शि परिषद उ.प्र.के हाथो से सम्मानित बगीचा में जिंदल फाउंडेशन का विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया शुभारंभ, जशपुर जिले के बगीचा में सैकड़ों लोगों ने लिया विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ कंट्रोल रूम से नदारद रहने वाले 6 कर्मचारियों को नोटिस जारी

हाथियों के चिंघाड़ से सहमा फिटींगपारा, एक ग्रामीण के मकान को तोड़ा, अंधेरे में जान बचाकर भागा परिवार, इलाके में 20 हाथी

रायगढ़। वनमंडल धरमजयगढ़ के कापू वनपरिक्षेत्र अंतर्गत मिरीगुड़ा बीट फिटींगपारा में आज तड़के भोर हाथियों की दहाड़ ने पूरे गांव में दहशत का माहौल निर्मित हो गया। हाथियों के दल ने यहां एक ग्रामीण की मकान को बुरी तरह ढहा दिया।
गांव के ग्रामीणों ने बताया कि दो हाथी सीधे रूचा यादव के घर की ओर बढ़े और क्षणभर में वहां तोड़फोड़ मचा दी। डर सहमे रूचा यादव ने अपने परिवार को बाहर निकाला और किसी तरह अंधेरे में जान बचाते हुए सुरक्षित स्थान की ओर दौड़ लगा दी। उधर, किसानों की मेहनत भी हाथियों के कोप से अछूती नहीं रही। गांव के ग्रामीणों ने यह भी बताया कि खम्हार के पूर्व सरपंच चिंतामणि राठिया ने अपने खेत में मिसाई के लिए एकत्रित धान रखा था, जिसे हाथी दल ने रौंदकर तहस-नहस कर दिया। मेहनत की पूरी फसल देखते ही देखते मिट्टी में मिल गई। वहीं ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल संबंधित बीट गार्ड को दे दी है।
ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग कि लापरवाही के कारण गांव के ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हैं। फिलहाल हाथियों के कारण गांव में अभी भी दहशत का माहौल है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
4
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?