October 20, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ शहर में शोभा यात्रा, रावण दहन कार्यक्रम के मद्देनजर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, रायगढ़ पुलिस द्वारा घरघोड़ा में झपटमारी और लूटपाट की दो वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; एक फरार, आरोपियों ने पहले मोटर सायकल चालक से की मोबाइल लूट फिर ट्रेलर चालक को चाकू दिखाकर नकदी लूटे रायगढ़ में आज तीन जगह होगा रावण दहन, नटवर स्कूल मैदान में बनेगा 50 फीट का पुतला रायगढ़ में मां अन्नपूर्णा रसोई की सेवा जारी, मरीजों के परिजनों को मिल रहा मुफ्त भोजन हाथियों ने 14 किसानों की फसलें रौंदी, जिले में 85 हाथियों की मौजूदगी विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन, एसएसपी शशि मोहन सिंह की उपस्थिति में पुलिस अधिकारियों ने की मां भगवती की आराधना,परंपरानुसार हुई हर्ष फायरिंग

हाथियों के चिंघाड़ से सहमा फिटींगपारा, एक ग्रामीण के मकान को तोड़ा, अंधेरे में जान बचाकर भागा परिवार, इलाके में 20 हाथी

रायगढ़। वनमंडल धरमजयगढ़ के कापू वनपरिक्षेत्र अंतर्गत मिरीगुड़ा बीट फिटींगपारा में आज तड़के भोर हाथियों की दहाड़ ने पूरे गांव में दहशत का माहौल निर्मित हो गया। हाथियों के दल ने यहां एक ग्रामीण की मकान को बुरी तरह ढहा दिया।
गांव के ग्रामीणों ने बताया कि दो हाथी सीधे रूचा यादव के घर की ओर बढ़े और क्षणभर में वहां तोड़फोड़ मचा दी। डर सहमे रूचा यादव ने अपने परिवार को बाहर निकाला और किसी तरह अंधेरे में जान बचाते हुए सुरक्षित स्थान की ओर दौड़ लगा दी। उधर, किसानों की मेहनत भी हाथियों के कोप से अछूती नहीं रही। गांव के ग्रामीणों ने यह भी बताया कि खम्हार के पूर्व सरपंच चिंतामणि राठिया ने अपने खेत में मिसाई के लिए एकत्रित धान रखा था, जिसे हाथी दल ने रौंदकर तहस-नहस कर दिया। मेहनत की पूरी फसल देखते ही देखते मिट्टी में मिल गई। वहीं ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल संबंधित बीट गार्ड को दे दी है।
ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग कि लापरवाही के कारण गांव के ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हैं। फिलहाल हाथियों के कारण गांव में अभी भी दहशत का माहौल है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?