October 21, 2026

ऐप डाउनलोड करें

जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर केलो डेम लूटपाट मामले में फरार आरोपी रामकुमार मेहता गिरफ्तार, लूटा हुआ आईफोन और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त पुलिस स्मृति दिवस पर रायगढ़ पुलिस ने अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद परेड में 154 पुलिसकर्मियों के नामों का किया गया वाचन, एसएसपी शशि मोहन सिंह ने शहीद परिवारों से की आत्मीय चर्चा वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस ने किया पर्चा वितरण दो सड़क हादसों में तीन की गई जान, दो युवक गंभीर, मेला देखने निकले बाइक सवार खड़े ट्रक से टकराए रायगढ़ शहर में शोभा यात्रा, रावण दहन कार्यक्रम के मद्देनजर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, रायगढ़ पुलिस द्वारा

हाथी के हमले से वृद्धा की मौत, किसी तरह बेटी ने बचाई जान, आग सेकने के दौरान हुआ हमला, आसपास के गांवों में भी दहशत व्याप्त

कोरबा। कटघोरा वनमंडल के पसान क्षेत्र के गोलाबाहरा गांव में रविवार की देर शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई जहा देर शाम आग ताप रहे मां बेटी पर हाथी ने हमला कर दिया जहां किसी तरह बेटी तो बच गए लेकिन मां को हाथी कुचल कर मार डाला जहां उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते ग्रामीण को भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना तत्काल वन विभाग और पुलिस को दी गई।
बताया जा रहा है कि इंद्रकुंवर और बेटी अपने घर से लगभग 50 मीटर दूर पर खेत स्थित खनियार में धान साफ कर आग ताप रहे थे इस दौरान अचानक हाथी ने हमला कर दिया जहा 80 वर्षीय वृद्धा इंद्रकुंवर की मौत हो गई।

स्थानीय लोगों की माने तो हाथी को आते देख महिला घर की ओर भागने लगीं, लेकिन तभी हाथी ने उन्हें पीछे से आ घेरा और बुरी तरह कुचल दिया। घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई।सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वन विभाग ने लोगों से जंगल या खेत की ओर अकेले न जाने और सतर्क रहने की अपील की है।
बताया जा रहा है कि दंतैल हाथी झुंड से बिछड़ हुआ है और काफी आक्रामक है। वन विभाग लगातार हाथी पर नजर बनाई रखी है वही ग्रामीणों को हाथी के पास जाने और घर से बाहर निकालने के लिए रोक रही है लगातार आसपास गांव में मुनादी कराई जा रही है कि घर से बाहर न निकले।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?