October 21, 2026

ऐप डाउनलोड करें

जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर केलो डेम लूटपाट मामले में फरार आरोपी रामकुमार मेहता गिरफ्तार, लूटा हुआ आईफोन और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त पुलिस स्मृति दिवस पर रायगढ़ पुलिस ने अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद परेड में 154 पुलिसकर्मियों के नामों का किया गया वाचन, एसएसपी शशि मोहन सिंह ने शहीद परिवारों से की आत्मीय चर्चा वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस ने किया पर्चा वितरण दो सड़क हादसों में तीन की गई जान, दो युवक गंभीर, मेला देखने निकले बाइक सवार खड़े ट्रक से टकराए रायगढ़ शहर में शोभा यात्रा, रावण दहन कार्यक्रम के मद्देनजर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, रायगढ़ पुलिस द्वारा

रायगढ़ के रामलीला मैदान में धूमधाम से मनाया गया 30वां यादव शौर्य नृत्य मड़ई महोत्सव, तीन दशक से निरंतर जारी संस्कृति, परंपरा और समाजिक एकता का संदेश

रायगढ़। यादव समाज द्वारा आयोजित पारंपरिक और ऐतिहासिक 30वां यादव शौर्य नृत्य मड़ई महोत्सव 7 दिसंबर, रविवार को शहर के रामलीला मैदान में बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। पिछले तीन दशकों से लगातार जारी इस सांस्कृतिक आयोजन के माध्यम से यादव समाज लोककला, परंपरा और सामाजिक एकता को मजबूत संदेश देता आ रहा है।

गणमान्य अतिथियों ने की विधिवत शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत शहर के महापौर जीवर्धन चौहान, नगर निगम सभापति डिग्री लाल साहू, संजीवनी अस्पताल के प्रमुख नयन अग्रवाल, तथा महेश साहू द्वारा श्रीकृष्ण भगवान के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना कर की गई।अतिथियों ने राउत नाचा दल से मुलाकात की और उनकी पारंपरिक वेशभूषा एवं कला का आनंद लिया। राउत नाचा की धुन ने वातावरण को इतना जीवंत बना दिया कि आमंत्रित अतिथि भी खुद को नृत्य करने से नहीं रोक पाए।

महापौर ने दिया समाज को सम्मान और बधाई
महापौर जीवर्धन चौहान ने कार्यक्रम की भव्यता की प्रशंसा करते हुए कहा “30 वर्षों से निरंतर जारी इस कार्यक्रम ने आज अपनी अलग पहचान बनाई है। पहले हम मंच से नीचे दर्शक बनकर यह कार्यक्रम देखा करते थे, आज समिति ने मुझे अतिथि के रूप में बुलाया यह मेरे लिए भावुक क्षण है। रायगढ़ में राउत नाचा परंपरा को जीवित रखने में यादव समाज का प्रयास सराहनीय है।”

समिति अध्यक्ष ने साझा की मड़ई महोत्सव की यात्रा
समिति के अध्यक्ष शाखा यादव ने मंच से संबोधित करते हुए बताया कि कैसे वृंदावन यादव सहित समाज के वरिष्ठजनों ने सीमित संसाधनों में इस कार्यक्रम की शुरुआत की थी।उन्होंने नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मातु राम अग्रवाल को याद करते हुए कहा कि उनके द्वारा स्वीकृत ₹5000 के अनुदान ने कार्यक्रम की मजबूत नींव रखी। अध्यक्ष ने बताया कि आज भी अग्रवाल परिवार समिति को सहयोग दे रहा है।
उन्होंने शहरवासियों और समाज के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “मंच पर दिखने वाली लाइट, साउंड, टेंट—इन सब व्यवस्थाओं के पीछे अनगिनत लोगों का निस्वार्थ सहयोग रहा है, जिसकी वजह से आज मड़ई महोत्सव अपने भव्य स्वरूप में है।”

बिलासपुर और धर्मजयगढ़ की टीमों ने किया मन मोह लिया
बिलासपुर शिलपहारी से आई राउत नाचा दल और सिथरा धर्मजयगढ़ महिला नाचा टीम ने लगातार एक घंटे से अधिक की शानदार प्रस्तुति दी।करीब 95 सदस्यों वाली इन टीमों ने मैदान के हर कोने में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए अद्भुत प्रदर्शन किया। उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति के आधार पर निर्णायक दल ने इन्हें विजेता घोषित किया।

सम्मान समारोह में पहुंचे विधायक उमेश पटेल
कार्यक्रम के अंतिम चरण में खरसिया विधायक उमेश पटेल ,जरिता लैतफलांग , अनिल शुक्ला पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस, नागेंद्र नेगी जिला अध्यक्ष ग्रामीण कांग्रेस, सलीम नियारिया नेता प्रतिपक्ष रायगढ़ नगर निगम,विशेष रूप से उपस्थित हुए। विधायक उमेश पटेल ने विजेता नाचा दल को स्मृति चिन्ह, शील्ड और नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

महोत्सव को सफल बनाने में इन सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान
आशीष यादव, विकास ठेठवार,मातादीन यादव, अमित यादव, शिव कुमार यादव, संतोष यादव, दिलीप यादव, श्रीपाल यादव, शिवा यादव, गणेश यादव, सागर यादव,दीनू यादव, महेंद्र यादव,संगीता यादव, सरस्वती यादव, साहोद्र यादव, नीलू यादव, सरोजनी यादव और ज्योति यादव ने आयोजन को सफल बनाने में विशेष भूमिका निभाई।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?