June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज, आरोपी न्यायिक रिमांड पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट मामले के तीन फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण

अनाधिकृत अनुपस्थिति पर भृत्य को कारण बताओ नोटिस जारी, तीन दिवस में जवाब देने के कलेक्टर ने दिए निर्देश

रायगढ़।जिला कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने जिला कलेक्टोरेट कार्यालय रायगढ़ में पदस्थ भृत्य श्री सूरज चौहान के लंबे समय से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने को गंभीर लापरवाही मानते हुए उनके विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
नोटिस में उल्लेख है कि सूरज चौहान, निवासी कसेरपारा, चक्रधर नगर, रायगढ़, 28 अक्टूबर 2024 से बिना किसी पूर्व सूचना एवं बिना अवकाश स्वीकृति के निरंतर अपने कर्तव्य से अनुपस्थित हैं। इस संबंध में पहले भी उन्हें 30 अक्टूबर को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर 15 दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। उक्त सूचना पत्र उन्हें 6 नवंबर 2025 को प्राप्त हो चुका है, किंतु इसके बावजूद न तो वे अपने कर्तव्य पर उपस्थित हुए हैं और न ही किसी प्रकार का स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया गया है।
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर द्वारा संबंधित कर्मचारी को अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। नोटिस में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे 3 दिवस के भीतर लिखित स्पष्टीकरण के साथ अपने कर्तव्य पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें। निर्धारित समय-सीमा में जवाब प्रस्तुत नहीं किए जाने की स्थिति में उनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 तथा सामान्य प्रशासन विभाग के प्रचलित दिशा-निर्देशों के अंतर्गत एकपक्षीय कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?