August 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

गुम बालिका की दस्तयाब, नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा जेल गुरु-शिष्य ने रचा इतिहास, तगड़ी फाइट के बाद भारत के नाम किया स्वर्ण पदक, रायगढ़ की बेटी अनिया सिंह ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड बिलासपुर में पनीर एनालॉग और गैर-दुग्ध उत्पादों पर सख्ती, खाद्य कारोबारियों को जारी चेतावनी छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे

सुपारी लेकर कार में आग लगाने के मामले में सरपंच समेत दो गिरफ्तार

बालोद। हमर राज पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं पत्रकार की कार में सुपारी लेकर आग लगाने के मामले में पुलिस ने ग्राम अंगारी की सरपंच ममता डडसेना और एक अन्य आरोपी श्यामू उर्फ रिंकू यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इससे पहले इस प्रकरण में पुलिस पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस ने बताया कि घटना 1 दिसंबर 2025 की है। बुढ़ापारा वार्ड क्रमांक 20 पाररास निवासी देवेंद्र साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात करीब 9 बजे उनके घर की बाउंड्री वॉल के अंदर खड़ी कार (क्रमांक CG 24 W 7166) को कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने आग लगा दी। रिपोर्ट के आधार पर थाना बालोद में धारा 326(जी), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने विशेष टीम गठित की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर, एसडीओपी देवांश सिंह राठौर और थाना प्रभारी निरीक्षक शिषुपाल सिन्हा के नेतृत्व में थाना व साइबर सेल बालोद की टीम ने जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी थी।
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस घटना के पीछे ग्राम अंगारी की सरपंच ममता डडसेना, उनके जेल में बंद पति अश्वनी डडसेना और उनके सहयोगी श्यामू यादव उर्फ रिंकू की भूमिका रही है।जानकारी के अनुसार, अश्वनी डडसेना ने जेल के अंदर से यह साजिश रची थी।
उनकी पत्नी ममता डडसेना और सहयोगी श्यामू यादव ने दल्लीराजहरा के आरोपियों को पत्रकार की कार में आग लगाने के लिए सुपारी दी थी। दोनों ने आरोपियों को देवेंद्र साहू का पता, खर्च के लिए रकम व आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई थी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर सख्त पूछताछ की, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर 7 दिसंबर 2025 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।गिरफ्तार आरोपियों के नाम ममता डडसेना (53 वर्ष),पति अश्वनी डडसेना, निवासी ग्राम अंगारी, थाना व जिला बालोद।श्यामू यादव उर्फ रिंकू यादव (38 वर्ष), पिता मिलन यादव, निवासी ग्राम ढौर, थाना उतई, जिला दुर्ग है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?