June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज, आरोपी न्यायिक रिमांड पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट मामले के तीन फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण

RAIGARH: अज्ञात वाहन की ठोकर से बाईक सवार संतोष सारथी की मौत, कोल्ड स्टोरेज के पास हुई घटना, आरोपी चालक हुआ फरार

रायगढ़। रायगढ़ जिले में बुधवार की सुबह अज्ञात वाहन की ठोकर से बाईक सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार खरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नंगाई का रहने वाला युवक संतोष सारथी 35 साल, जो कि क्षेत्र के किसी प्लांट में काम करता था। आज सुबह 11 बजे के आसपास बाईक सवार युवक जब देहजरी के पास स्थित कोल्ड स्टोरेज के पास पहुंचा ही था कि अज्ञात वाहन के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाईक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे सिर के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आने की वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
अचानक घटी इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने डायल 112 के अलावा खरसिया थाने में मामले की जानकारी दी। जिसके बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए उसकी पतासाजी में जुट गई है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?