August 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

गुम बालिका की दस्तयाब, नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा जेल गुरु-शिष्य ने रचा इतिहास, तगड़ी फाइट के बाद भारत के नाम किया स्वर्ण पदक, रायगढ़ की बेटी अनिया सिंह ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड बिलासपुर में पनीर एनालॉग और गैर-दुग्ध उत्पादों पर सख्ती, खाद्य कारोबारियों को जारी चेतावनी छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे

कमिश्नर ने किया तालाब सौंदर्यीकरण, सामुदायिक भवन व नाली-नाला निर्माण कार्यों का निरीक्षण, समय सीमा में गुणवत्ता के सभी मानकों को अपनाते हुए निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश

रायगढ़। निगम कमिश्नर बृजेश सिंह क्षत्रिय ने बुधवार को शहर में चल रहे सामुदायिक भवन निर्माण तालाब सौंदर्यीकरण कार्य, नाली-नाला निर्माण सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित इंजीनियर एवं निर्माण करने वाले ठेकेदार को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर, पूर्ण गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने सबसे पहले सराईभद्दर में चल रहे सामुदायिक भवन एवं तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित इंजीनियर से कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई। इसी तरह दोनों कार्यों को समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के सभी मानकों को अपनाते हुए पूर्ण करने के निर्देश दिए। कमिश्नर फश्री क्षत्रिय ने संबंधित इंजीनियर को कार्यों की सतत निरीक्षण करने और प्रति दिवस की प्रगति से अवगत कराने की बात कही। इसके बाद मिट्ठूमुड़ा तालाब सौंदर्यीकरण एवं सामुदायिक भवन निर्माण, पतरापाली में नाला निर्माण, केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड तिराहा एवं एकार्ड होटल के पास चल रहे नाला निर्माण के कार्यों का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने स्थल पर मौजूद इंजीनियर व ठेकेदार को तालाब सौंदर्यीकरण कार्य में पाथवे निर्माण, रेलिंग, बैठने की सुविधा तथा लाइटिंग कार्य में उच्च मानकों को अपनाते हुए कार्य करने और नागरिकों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने तालाब के किनारे स्वच्छता और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इसी तरह भवन की नींव से लेकर फिनिशिंग तक सभी कार्य मानकों के अनुरूप करने, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की नियमित जांच करने, सभी कार्यों में अपेक्षाकृत प्रगति लाते हुए समय पर पूर्ण करने की बात कही गई। कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने कहा कि समय पर पूर्ण गुणवत्ता युक्त और टिकाऊ निर्माण कार्य नगर निगम की प्रथम प्राथमिकता है। लापरवाही या विलंब पाए जाने पर संबंधित ठेकेदारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता अशोक सिंह एवं ठेकेदार उपस्थित थे।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?