April 22, 2026

ऐप डाउनलोड करें

आदित्य बिजनेस पार्क काम्पलेक्स के सामने खड़ी बाईक में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, बाईक जलकर पूरी तरह हुई खाक 36 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, 15 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त, बंगुरसिया ढाबा के पास नाकेबंदी में कार समेत दबोचे गए आरोपी जनगणना प्रशिक्षण से घर लौट रहे शिक्षक को कार ने कुचला, सायकल सवार एक अन्य ग्रामीण भी हुआ गंभीर, जांच में जुटी पुलिस “अंतरराज्यीय उठाईगिरी-लूट गैंग का भंडाफोड़”, रायगढ़ पुलिस ने मास्टरमाइंड को दबोचा, कई वारदातों का खुलासा, आरोपी ने 15 से ज्यादा चोरी, लूट और उठाईगिरी की घटनाएं कबूली शादी कार्ड बांटने निकले युवक की सड़क हादसे मौत, रात के अंधेरे में गड्ढे में गिरने से हुई घटना, परिजनों में पसरा मातम पल्सर मोटर सायकल की टक्कर से एक शख्स की मौत, शादी समारोह शामिल होनें जाते समय सड़क में गिरे टोपी उठाते समय हुई घटना

अलग अलग मामलों में 3 आरोपी हुए गिरफ्तार, नाबालिग बालिका से अनाचार,सूनेपन में महिला से छेड़छाड़, छेड़छाड़ का 1 साल से फरार आरोपी शामिल

जांजगीर चांपा। जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। जिसमें नाबालिग बालिका को बहला फुसला कर भागा कर लेजाना और शारीरिक संबंध बना। घर कमरे में सो रही महिला को अकेली पाकर छेड़छाड़ करना। वही नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ कर एक साल से फरार आरोपी है। मामला शिवरीनारायण, सारागांव और अकलतरा थाना क्षेत्र की है।
पहला मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र की है। जहां महिला अपने घर के कमरे में सो रही थी घर पर कोई नहीं था,इस बीच आरोपी संजय खूंटे कमरे में घुसा और सूनेपन का फायदा उठाते हुए बेइजात करने की नीयत से छेड़छाड़ करने लगा। जिसके बाद थाने में मामला दर्ज कर जांच पड़ताल के बाद आरोपी संजय खूंटे को BNS की धारा 74,332(ख) के तहत मामला दर्ज किया गया।
दूसरा मामला सारागांव थाना क्षेत्र की है जहां नाबालिग बालिका के परिजनों ने 6 सितम्बर को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें नाबालिग बालिका और आरोपी की तलाश की जा रही थी। इस बीच कोरबा जिले में होने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम पहुंची और नाबालिग बालिका को बरामद किया गया और महिला पुलिस के समकक्ष बयान लिया गया। जिसमें हितेश कुमार साहू के द्वारा अपने साथ भागकर लेजाना और शारीरिक संबंध बनाया गया। जिसपर आरोपी हितेश कुमार साहू (20 वर्ष)को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया है।
तीसरा मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है जहां आरोपी मुस्लिम शेख( 19 वर्ष) ने 28.3.2024 को नाबालिग बालिका को बेइज्जत करने की नीयत से छेड़छाड़ किया और सोशल मीडिया इंस्टाग्राम में मैसेज किया करता था। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी मुस्लिम शेख घटना दिनांक से फरार हो गया। लगातार तलाश के बाद आखिरकार 1 साल बाद उसे नागपुर महाराष्ट्र से पकड़ा गया और पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
6
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?