October 22, 2026

ऐप डाउनलोड करें

जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर केलो डेम लूटपाट मामले में फरार आरोपी रामकुमार मेहता गिरफ्तार, लूटा हुआ आईफोन और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त पुलिस स्मृति दिवस पर रायगढ़ पुलिस ने अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद परेड में 154 पुलिसकर्मियों के नामों का किया गया वाचन, एसएसपी शशि मोहन सिंह ने शहीद परिवारों से की आत्मीय चर्चा वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस ने किया पर्चा वितरण दो सड़क हादसों में तीन की गई जान, दो युवक गंभीर, मेला देखने निकले बाइक सवार खड़े ट्रक से टकराए रायगढ़ शहर में शोभा यात्रा, रावण दहन कार्यक्रम के मद्देनजर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, रायगढ़ पुलिस द्वारा

पुलिस ने किया वोडाफोन आईडिया कंपनी के विक्रेता ईश्वर गजेन्द्र को गिरफ्तार, सिम फर्जी बनाने मास्टरमाइंड

बालोद। वोडाफोन आईडिया कंपनी के पी.ओ.एस. विक्रेता ईश्वर गजेन्द्र को पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कंपनी द्वारा दिए गए सिम कार्ड बिक्री लक्ष्य (टारगेट) को पूरा करने के लिए 142 फर्जी सिम जारी कर ठगी की थी।सायबर सेल बालोद की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने अपने मोबाइल नंबर 7440204196 से ग्राहकों के बायोमैट्रिक और आधार फेस आईडी का दुरुपयोग करते हुए फर्जी तरीके से वोडाफोन-आईडिया की सिम जारी की।
यह सिम ग्राहकों की जानकारी के बिना, उनके नाम पर सक्रिय कर कुछ समय बाद तोड़ दी जाती थी।जांच के दौरान पता चला कि आरोपी सिम बेचने और दूसरे नेटवर्क में पोर्ट कराने के दौरान जियो कंपनी की सिम एक्टिवेशन के समय ग्राहकों के आधार डेटा का उपयोग वोडाफोन-आईडिया की सिम के लिए भी कर रहा था।
कंपनी की शिकायत पर थाना बालोद में धारा 318(4) बीएनएस और 42(3)(म्) दूरसंचार अधिनियम 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जिला जेल बालोद भेजा गया है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?