January 15, 2026

ऐप डाउनलोड करें

40 बोरी धान गबन मामले में दुकानदार पर एफआईआर दर्ज, धान खरीदी व्यवस्था में गड़बड़ी पर प्रशासन सख्त जतन बना विशेष बच्चों के लिए संबल, डीईआईसी रायगढ़ से बदली हजारों जिंदगियां, 2016 से अब तक 19,683 बच्चों को मिला निःशुल्क विशेषज्ञ उपचार, प्ले-स्कूल जैसे वातावरण में स्वास्थ्य सेवाओं का अनूठा मॉडल राष्ट्र गौरव पारस रत्न सम्मान से नवाजे गये शिक्षक मुरलीधर गुप्ता, मा.डाॅ.अरूण कुमार वन पर्यावरण मंत्री उ.प्र.सरकर, डाॅ महेंद्र देव निर्देशक मा.शि परिषद उ.प्र.के हाथो से सम्मानित बगीचा में जिंदल फाउंडेशन का विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया शुभारंभ, जशपुर जिले के बगीचा में सैकड़ों लोगों ने लिया विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ कंट्रोल रूम से नदारद रहने वाले 6 कर्मचारियों को नोटिस जारी धान खरीदी को लेकर कलेक्टर का एक्शन, औचक निरीक्षण में रंगे हाथ पकड़ी धान खरीदी की अनियमितता, समिति प्रबंधक को तत्काल निलंबित करने और FIR के निर्देश

भाटापारा में धान बिचौलियों पर शिकंजा, तरेंगा में 405 कट्टा अवैध धान जब्त, गोदाम सील

भाटापारा शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में धान बिचौलियों की गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। शासन के निर्देश पर इन पर रोक लगाने के लिए राजस्व विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। जहां-जहां मुखबिरों से सूचना मिल रही है, वहां राजस्व विभाग की टीमें सक्रिय होकर छापेमारी कर रही हैं, वहीं जिन क्षेत्रों में सूचना नहीं है, वहां बिचौलियों की गतिविधियां दिन-दुगुनी और रात-चौगुनी हो रही हैं।
इसी क्रम में प्राप्त सूचना के आधार पर राजस्व विभाग की टीम ने तहसील भाटापारा के ग्राम तरेंगा में कार्रवाई करते हुए बिचौलिया मनोज साहू के गोदाम पर छापा मारा। जांच के दौरान गोदाम से 405 कट्टा अवैध धान बरामद किया गया। विभागीय टीम ने मौके पर ही अवैध धान को जब्त करते हुए गोदाम को सील कर दिया।
राजस्व विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध रूप से धान की खरीदी, भंडारण एवं परिवहन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि यदि कहीं भी अवैध धान खरीदी या भंडारण की जानकारी हो तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
4
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?