August 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

गुम बालिका की दस्तयाब, नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा जेल गुरु-शिष्य ने रचा इतिहास, तगड़ी फाइट के बाद भारत के नाम किया स्वर्ण पदक, रायगढ़ की बेटी अनिया सिंह ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड बिलासपुर में पनीर एनालॉग और गैर-दुग्ध उत्पादों पर सख्ती, खाद्य कारोबारियों को जारी चेतावनी छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे

तेज रफ्तार ई रिक्शा पलटी, एक व्यक्ति की हुई मौत, घायलों का इलाज जारी

जांजगीर चांपा। चांपा रेल्वे स्टेशन से 6 सवारी लेकर जा रही तेज रफ्तार ई रिक्शा अनियंत्रित होकर ग्राम करनौद में सड़क के किनारे जा पलटी हादसे में सभी सवारी को चोट आई है,वही एक व्यक्ति की मौत हुई है घायलों का बम्हनीडीह स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी है। घटना बिर्रा थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी अनुसार,,रविवार की सुबह करीबन 5 बजे चांपा रेलवे स्टेशन से ई रिक्शा चालक ने अपनी ऑटो में 6 सवारीयो को लेकर निकला था। ई रिक्शा की रफ्तार तेज होने से चालक ने नियंत्रण खो दिया और ग्राम करनौद में सड़क के किनारे जा पलटी जिससे ई रिक्शा में सवार सभी यात्री सड़क में एक दूसरे से दूर जा गिरे।
राहगीरों ने घटना को देखा और स्थानीय लोगों ने 108 की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए बम्हनीडीह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए भेजा गया। जिसमें एक व्यक्ति को डॉक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित किया है। जिसकी पहचान घासी राम खूंटे 45 वर्ष के रूप में हुई है। वही घायलों का उपचार किया गया।
मृतक घासीराम खूंटे की पत्नी ने बताया कि वे हैदराबाद में रहकर रोजी मजदूरी का काम करते है वह से वापस अपने गांव मालखरौदा सक्ती जिला के रहने वाले है। आज सुबह चांपा रेलवे स्टेशन से अपने गांव कुरदा जाने के लिए ई रिक्शा में बैठे थे।
तब जाते समय ई रिक्शा पलट गई जिसमें मेरे पति को गंभीर चोट आने पर ऑटो चालक को ई रिक्शा को उठाकर उसी गाड़ी से अस्पताल लेजाने की विनती करती रही मगर चालक ने गाड़ी अकेले नहीं उठाने की बात कही। अस्पताल देरी में पहुंचने से मेरे पति की मौत हो गई,, रोती बिलखती रही।
एसडीओपी यदुमणि सिदार ने बताया कि घायल घासी राम खूंटे की मौत हुई है मार्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है बिर्रा थाने में चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?