August 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

गुरु-शिष्य ने रचा इतिहास, तगड़ी फाइट के बाद भारत के नाम किया स्वर्ण पदक, रायगढ़ की बेटी अनिया सिंह ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड बिलासपुर में पनीर एनालॉग और गैर-दुग्ध उत्पादों पर सख्ती, खाद्य कारोबारियों को जारी चेतावनी छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे रायगढ़ पुलिस को तमनार के चर्चित दोहरे हत्याकांड में मिली महत्वपूर्ण सफलता , चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा

भाटापारा में धान बिचौलियों पर शिकंजा, तरेंगा में 405 कट्टा अवैध धान जब्त, गोदाम सील

भाटापारा शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में धान बिचौलियों की गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। शासन के निर्देश पर इन पर रोक लगाने के लिए राजस्व विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। जहां-जहां मुखबिरों से सूचना मिल रही है, वहां राजस्व विभाग की टीमें सक्रिय होकर छापेमारी कर रही हैं, वहीं जिन क्षेत्रों में सूचना नहीं है, वहां बिचौलियों की गतिविधियां दिन-दुगुनी और रात-चौगुनी हो रही हैं।
इसी क्रम में प्राप्त सूचना के आधार पर राजस्व विभाग की टीम ने तहसील भाटापारा के ग्राम तरेंगा में कार्रवाई करते हुए बिचौलिया मनोज साहू के गोदाम पर छापा मारा। जांच के दौरान गोदाम से 405 कट्टा अवैध धान बरामद किया गया। विभागीय टीम ने मौके पर ही अवैध धान को जब्त करते हुए गोदाम को सील कर दिया।
राजस्व विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध रूप से धान की खरीदी, भंडारण एवं परिवहन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि यदि कहीं भी अवैध धान खरीदी या भंडारण की जानकारी हो तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?