March 5, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ः होली में ड्रोन से हुड़दंगियों पर नजर, 400 पुलिस अधिकारी-जवान तैनात, 16 चेकिंग पॉइंट, हर घटनाओं पर नजर पुलिस हिरासत में संदिग्ध की बिगड़ी हालत, परिजनों ने लगाया टॉर्चर का आरोप, परसकोल हत्याकांड की जांच के दौरान युवक एक साइड पैरालाइज, रायपुर रेफर खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार , आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली धान बोनस के बाद अपेक्स बैंक में किसानों की भारी भीड़, बिजली व्यवस्था और सर्वर समस्या पर बैंक की लापरवाही से बढ़ी परेशानी तालाबपार हमालपारा में हुई सोने की बाली चोरी का 24 घंटे में खुलासा, करने वाला एवं चोरी का सामान खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार , दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजे गए रायगढ़ में कई जगह देर रात हुआ होलिका दहन, कल खेली जाएगी होली, चौक-चौराहों पर पुलिस रहेगी मुस्तैद

सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल सहायक शिक्षक जयराम कौशिक की इलाज के दौरान मौत

पेंड्रा थानाक्षेत्र में बीती रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल सहायक शिक्षक जयराम कौशिक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में उनकी दिव्यांग बेटी सुषमा और बेटा रूपेश भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका जिला अस्पताल में उपचार जारी है। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी दिखी।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा बीती रात पेंड्रा से अपने घर भाड़ी जाने के दौरान खुज्जी नदी के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार शिक्षक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिक्षक और उनके दोनों बच्चे सड़क पर गिरकर शिक्षक का पैर अलग हो गया जबकि दोनो बच्चो को भी पैर में गंभीर चोट पहुची। घायलों को तत्काल निजी साधन जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति गंभीर बनी रही प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया। जहां अस्पताल पहुचने से पहले ही सहायक शिक्षक जयराम कौशिक ने दम तोड़ दिया। शिक्षक की मौत की खबर मिलते ही परिजन और परिचित बड़ी संख्या में जिला अस्पताल पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि इलाज में लापरवाही बरती गई, जिससे शिक्षक की जान चली गई। इसके साथ ही उन्होंने एक्सीडेंट के बाद मौके पर पहुचे पुलिस के रवैये पर भी सवाल खड़े किए हैं। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने संवेदनशीलता नहीं दिखाई और उचित सहयोग नहीं किया।
आक्रोशित परिजनों ने जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार करने और कथित रूप से बदसलूकी करने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। हंगामे की सूचना पर अस्पताल और पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
5
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?