August 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे रायगढ़ पुलिस को तमनार के चर्चित दोहरे हत्याकांड में मिली महत्वपूर्ण सफलता , चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा 20 साल के संघर्ष का असर! पीडब्ल्यूडी के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम, 15 अगस्त तक सड़क को चलने योग्य बनाने का वादा स्मार्ट मीटर हटाओ” अभियान का आगाज़, उपभोक्ताओं का फूटा आक्रोश – “यह स्मार्ट नहीं, बिजली बिल की लूट का मीटर है”

संस्कार में संपन्न हुई ब्रिलियंट जीके प्रतियोगिता, हजारों बच्चों ने की भागीदारी

रायगढ़। जिले की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल के द्वारा गुरूघासीदास जयंती के अवसर पर हर वर्ष करवाई जाने वाली ब्रिलियंट सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता रविवार को संस्कार स्कूल परिसर में संपन्न हुई।
संस्था के मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि हर वर्ष गुरूघासीदास जी की जयंती के अवसर पर पहले या बाद के रविवार को पिछले 15 वर्षों से ब्रिलियंट सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता करवाई जाती रही है। इस वर्ष भी इस प्रतियोगिता में हजारों बच्चों ने सहभागिता की। प्रश्न पत्र का स्तर 2 वर्ग में था। कक्षा 5 से 8वीं तथा सीनियर वर्ग कक्षा 9वीं से 12वीं रहा। प्रश्न पत्र में पीएससी एवं यूपीएससी के तर्ज पर सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे गए थे। वहीं आईआईटी एवं एमबीबीएस की परीक्षा के तर्ज पर ओएमआर शीट भरवाई गई ताकि बच्चे दोनों ही प्रकार के परीक्षाओं की जानकारी प्राप्त कर सकें।
पालको ने सराहा
पालक देवेन्द्र सिंह ने कहा कि ऐसी परिक्षाओं से बच्चों का आत्म विश्वास बढ़ता है जो जीवन में बहुत काम आता है।
पालक अधिवक्ता महेन्द्र यादव ने बताया कि संस्कार पब्लिक स्कूल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न कार्यक्रम करवाती रहती है। जो कि काबिले तारीफ है। इसी की कड़ी है ब्रिलियंट सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता। संस्कार स्कूल प्रबंधन को बधाई।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?