March 4, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ः होली में ड्रोन से हुड़दंगियों पर नजर, 400 पुलिस अधिकारी-जवान तैनात, 16 चेकिंग पॉइंट, हर घटनाओं पर नजर पुलिस हिरासत में संदिग्ध की बिगड़ी हालत, परिजनों ने लगाया टॉर्चर का आरोप, परसकोल हत्याकांड की जांच के दौरान युवक एक साइड पैरालाइज, रायपुर रेफर खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार , आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली धान बोनस के बाद अपेक्स बैंक में किसानों की भारी भीड़, बिजली व्यवस्था और सर्वर समस्या पर बैंक की लापरवाही से बढ़ी परेशानी तालाबपार हमालपारा में हुई सोने की बाली चोरी का 24 घंटे में खुलासा, करने वाला एवं चोरी का सामान खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार , दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजे गए रायगढ़ में कई जगह देर रात हुआ होलिका दहन, कल खेली जाएगी होली, चौक-चौराहों पर पुलिस रहेगी मुस्तैद

दंतैल हाथी पहुंचा रायगढ़, तालाब में गिरने के बाद रेस्क्यू कर बाहर निकाला, वापस जामगांव आ गया हाथी, ग्रामीणों में दहशत

रायगढ़। जिले में ओडिशा से भटकते हुए एक दंतैल हाथी जामगांव के जंगल में पहुंच गया है। इससे पहले कोतरलिया रेलवे स्टेशन के पास एक मादा व शावक को देखा गया था। वन अमले को जानकारी मिलने के बाद लगातार उसके लोकेशन पर नजर रखी जा रही है।
मामला रायगढ़ वन परिक्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, रविवार (14 दिसंबर) की रात को एक हाथी टारपाली, पतरापाली, कारीछापर, कुकुर्दा होते हुए ओडिशा के जंगल पहुंचा, जहां वह किसी तालाब में गिर गया था। ओडिशा की वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला। उसी दिन एक मादा व शावक कोतरलिया रेलवे स्टेशन के पास पहुंच गए। चिंघाड़ की आवाज सुनकर जब लोगों को इसकी जानकारी हुई, तो ग्रामीणों के बीच डर का माहौल हो गया। लेकिन मादा हाथी और शावक वापस ओडिशा के धनुबांस के जंगल में लौट गए और शाम ढलने के बाद दंतैल हाथी ओडिशा से वापस कुकुर्दा के रास्ते से जामगांव सर्किल में आ गए।
बताया जा रहा है कि सुबह तकरीबन 4-5 बजे कुकुर्दा और महापल्ली के बीच उसने क्रॉस किया, जिसे फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी ने देखा। अभी हाथी की मौजूदगी जामगांव जंगल में ही है। जामगांव सर्किल के महापल्ली क्षेत्र हाथियों की मौजूदगी नहीं होती है। ऐसे में जिला मुख्यालय से महज 10-15 किमी दूरी में जब हाथी आने की जानकारी ग्रामीणों को लगी, तो उनके बीच भय का माहौल निर्मित हो गया। हांलाकि हाथी ने किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाया है।
जामगांव सर्किल प्रभारी एमएस बरिया ने बताया कि हाथी का ट्रैकिंग करने पर जानकारी मिला कि अभी वह कुकुर्दा व महापल्ली के बीच जंगल में है। लगातार उसका लोकेशन ट्रेस किया जा रहा है। आसपास गांव में सुरक्षा के लिहाज से मुनादी कराई गई है और लोगों को समझाइश दी जा रही है कि जंगल की ओर न जाए।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
5
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?