August 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ पुलिस को तमनार के चर्चित दोहरे हत्याकांड में मिली महत्वपूर्ण सफलता , चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा 20 साल के संघर्ष का असर! पीडब्ल्यूडी के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम, 15 अगस्त तक सड़क को चलने योग्य बनाने का वादा स्मार्ट मीटर हटाओ” अभियान का आगाज़, उपभोक्ताओं का फूटा आक्रोश – “यह स्मार्ट नहीं, बिजली बिल की लूट का मीटर है” महलोई में ग्रामीण पर हत्या की नीयत से टंगिया से वार, आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, पत्नी के लापता होने के शक पर आरोपी ने बुजुर्ग पर टंगिया से किया था जानलेवा हमला सांप के काटने से दो मौत, एक का इलाज जारी, बीती रात की घटना, परिजनों में पसरा मातम गोलीकांड में बड़ा फैसला: महिला हत्याकांड के दोषी भाई-बहन को उम्रकैद, पुराने विवाद ने ली थी जान

RAIGARH: आरपीएफ कांस्टेबल की हत्या मामले में विभागीय जांच शुरू, रायपुर-नागपुर के अधिकारियों की टीम कर रही जांच

रायगढ़। रायगढ़ में RPF हेड कांस्टेबल की हत्या मामले की विभागीय जांच भी शुरू हो गई है। जांच पूरी होने के बाद इसकी रिपोर्ट आएगी। इस मर्डर केस के आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। हेड कांस्टेबल को गोली उसके ही साथी RPF जवान ने मारी थी।
घटना के बाद रेलवे ने विभागीय जांच के लिए 3 सदस्यीय टीम गठित की गई। इस टीम में रायपुर के डीएसई (डिविजनल सिक्योरिटी कमिश्नर), हेडक्वार्टर और नागपुर के एसई रैंक के अधिकारी शामिल हैं। टीम शनिवार को रायगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची। वहां टीम ने मामले की जानकारी ली और जांच शुरू की। रायगढ़ का दौरा पूरा करने के बाद टीम लौट गई है। अब आगे की जांच कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसे उच्च अधिकारियों को सौंपा जाएगा।

3 दिसंबर की सुबह रायगढ़ रेलवे स्टेशन के आरपीएफ पोस्ट में ड्यूटी के दौरान हेड कांस्टेबल पीके मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह गोली उनके ही साथी एस लादेर ने चलाई थी। सुबह जब अन्य जवानों को घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने रेलवे के उच्च अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद बिलासपुर से रेलवे के आईजी, एसपी और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।
इस मामले में RPF पोस्ट प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। जांच टीम में एक डीएसई और दो एसई रैंक के अधिकारी शामिल हैं। टीम रायगढ़ का दौरा कर वापस जा चुकी है। जांच रिपोर्ट कब तक आएगी, यह फैसला उच्च अधिकारी करेंगे। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपी जाएगी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?