March 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार , आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली धान बोनस के बाद अपेक्स बैंक में किसानों की भारी भीड़, बिजली व्यवस्था और सर्वर समस्या पर बैंक की लापरवाही से बढ़ी परेशानी तालाबपार हमालपारा में हुई सोने की बाली चोरी का 24 घंटे में खुलासा, करने वाला एवं चोरी का सामान खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार , दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजे गए रायगढ़ में कई जगह देर रात हुआ होलिका दहन, कल खेली जाएगी होली, चौक-चौराहों पर पुलिस रहेगी मुस्तैद ऑपरेशन शंखनाद के तहत लैलूंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई , 10 गौवंश तस्करी से मुक्त, मारते-पीटते गौवंश को उड़ीसा ले जाए जा रहा था बाल उद्यान जीर्णोद्धार के लिए मिली 46 लाख की स्वीकृति, वार्ड पार्षद अजय शंकर मिश्रा के प्रयास से मिली मंजूरी, ओपी का जताया आभार

बंगुरसिया में 30 हाथियों का दल सक्रिय, वन विभाग अलर्ट, ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील, तालाब के पास मिला नर हाथी शावक मृत, जांच के लिए नमूने बरेली भेजे गए

रायगढ़। रायगढ़ वनमंडल के अंतर्गत वन परिक्षेत्र रायगढ़ के बंगुरसिया वन क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से लगभग 30 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। 19 दिसंबर की रात यह दल बंगुरसिया गांव के आसपास तथा बड़झरिया तालाब क्षेत्र में देखा गया, जहां हाथी सुबह तक मौजूद रहे। इसके पश्चात हाथियों का दल घने वन क्षेत्र की ओर चला गया। कल सुबह 6 बजे वन विभाग के अधिकारियों द्वारा तालाब के समीप निरीक्षण किए जाने पर एक लगभग छह माह का नर हाथी शावक मृत अवस्था में पाया गया। इसकी सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। सुरक्षा के दृष्टिगत मृत शावक का शव विच्छेदन कर उसे इंदिरा विहार, रायगढ़ लाया गया, जहां पशु चिकित्सा अधिकारी रायगढ़ की टीम की उपस्थिति में वनमंडलाधिकारी रायगढ़, उप वनमंडलाधिकारी, परिक्षेत्र अधिकारी रायगढ़ व तमनार तथा वन कर्मचारियों के समक्ष शव परीक्षण की प्रक्रिया पूरी की गई।
शव परीक्षण के दौरान अंगों को सुरक्षित कर दफनाया गया, वहीं संभावित संक्रामक बीमारी की जांच के लिए जैविक नमूने इंडियन वेटनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट, इज्जतनगर, बरेली (उत्तर प्रदेश) भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात ही शावक की मृत्यु के कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा।इस बीच वन विभाग ने क्षेत्रवासियों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से आग्रह किया है कि वे हाथियों के झुंड के समीप न जाएं और हाथियों की उपस्थिति की जानकारी तुरंत टोल फ्री नंबर 1800-233-2631 अथवा संबंधित वन रक्षक, परिक्षेत्र सहायक एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी को दें। वन विभाग द्वारा हाथियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

होली के मद्देनजर रायगढ़ पुलिस की अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई , 48 घंटे में 12 आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन आघात के तहत आरोपियों से 158 लीटर से अधिक महुआ शराब और देशी-विदेशी मदिरा और मोटरसाइकिल भी जप्त

5
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?