October 24, 2026

ऐप डाउनलोड करें

कोतवाली पुलिस की दो जुआ फड पर रेड, 6 जुआरी गिरफ्तार, बाउलीकुआं और दीनदयाल कॉलोनी ढिमरापुर में अलग-अलग कार्रवाई, जुआ खेलते 6 आरोपी पकड़े गए 17.650 टन स्क्रैप कबाड़ से लदा 12 चक्का ट्रक जब्त, पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कबाड़ परिवहन के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका चालक दो स्थानों पर शराब रेड कार्रवाई, 32 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, तुमीडीह–सराईपाली मार्ग पर स्कूटी से शराब परिवहन करते एक आरोपी गिरफ्तार, 10 लीटर महुआ शराब और स्कूटी जब्त RAIGARH: जंगली सूअर के अवैध शिकार का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार उमेश पटेल के नेतृत्व में खरसिया कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग दीपावली से पहले प्रदूषण पर उठे सवाल, रायगढ़ में शिव शक्ति स्टील प्लांट के धुएं से ग्रामीण परेशान

अवैध धान तस्करी पर लैलूंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, 1.86 लाख की अवैध धान और दो बुलेरो वाहन जब्त

रायगढ़। खाद्य निरीक्षक की शिकायत पर लैलूंगा पुलिस ने ओड़िशा राज्य से अवैध रूप से धान लाकर उसे छत्तीसगढ़ के किसानों के नाम पर उपार्जन केंद्र में बेचने के प्रयास के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस कार्रवाई में दो बुलेरो पिकअप वाहनों से कुल 60 क्विंटल धान जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 86 हजार रुपये है।
मामले का खुलासा खाद्य विभाग लैलूंगा के खाद्य निरीक्षक खुशीराम नायक की रिपोर्ट पर हुआ। उन्होंने बताया कि दिनांक 16–17 दिसंबर 2025 की रात्रि को DICCC रायगढ़ के संयुक्त दल द्वारा औचक निरीक्षण के दौरान पाकरगांव–लैलूंगा मार्ग पर दो पिकअप वाहन क्रमांक OD15N 9399 एवं OD16N 3755 को रोका गया। जांच में पाया गया कि दोनों वाहन चालक बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चला रहे थे और पिकअप में लोड धान के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पूछताछ में उन्होंने बताया ओड़िशा राज्य से लाया गया धान को शेखर जायसवाल एवं कृष्ण जायसवाल के कहने पर खपाने ला रहे थे, जिससे छत्तीसगढ़ के अन्य कृषकों के नाम पर उपार्जन केंद्र में बेचने की योजना थी, जिससे शासन को आर्थिक क्षति पहुंचती।
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि उक्त वाहनों में से एक वाहन OD16N 3755 को पूर्व में 10 दिसंबर 2025 को अवैध धान परिवहन करते हुए प्रभारी तहसीलदार द्वारा जब्त किया गया था, जिसे बाद में मुक्त कर दिया गया था। इसके बावजूद उसी वाहन द्वारा पुनः अवैध धान परिवहन किया जाना गंभीर उल्लंघन पाया गया। यह कृत्य संचालनालय खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण द्वारा राज्य में धान आयात को लेकर जारी निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन है।
खाद्य निरीक्षक के लिखित आवेदन पर थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 321/2025 धारा 318(4), 62 एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ एवं मेमोरेंडम के आधार पर दोनों पिकअप वाहन तथा उनमें लोड 60-60 बोरी धान जब्त किया गया।
प्रकरण में आरोपी सुनील कुमार यादव पिता हेमसागर यादव उम्र 20 वर्ष निवासी जमुना थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ एवं निरंजन यादव पिता बालेश्वर यादव उम्र 20 वर्ष निवासी डोगादरहा थाना तुमला जिला जशपुर को कल रात्रि विधिवत गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को आज न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे जांच जारी है ।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
10
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?