June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, पत्नी और साले गिरफ्तार, व्यवसायी की मेहनत की कमाई और संपत्ति के गबन का आरोप रायगढ़ में तालाब किनारे दिखा हाथियों का बड़ा दल, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, प्रभावित गांव के लोगों को सावधानी बरतने की अपील

RAIGARH: जिंदल यूनिवर्सिटी हॉस्टल में बी टेक सीएससी छात्रा की फांसी के फंदे पर झूलती लाश मिली

पूंजीपथरा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहाँ कॉलेज जीवन की उम्मीदें अचानक थम गई हैं। जिंदल यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली बी टेक सीएससी सेकण्ड ईयर की छात्रा की हॉस्टल के कमरे में फांसी के फंदे पर झूलती छात्रा की लाश मिली ।
मृतिका की पहचान प्रिंसी कुमारी के रूप में हुई है, पिता राजीव सिंह, उम्र मात्र 20 वर्ष बताई गई है। मूलतः जमशेदपुर टाटा की रहने वाली प्रिंसी जिंदल यूनिवर्सिटी हॉस्टल में रहकर अपनी पढ़ाई कर रही थी। घटना बीती रात करीब 8 बजे के आसपास की बताई जा रही है, जब हॉस्टल में सन्नाटा और कमरे में मातम छा गया है। जानकारी के अनुसार प्रिंसी को सेकण्ड ईयर के साथ फर्स्ट ईयर बैक का एग्जाम भी देना था, पढ़ाई के दबाव और तनाव को आत्महत्या का संभावित कारण माना जा रहा है। घटना स्थल से पुलिस ने सुसाइड नोट भी जब्त किया है, फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस की जांच लगातार जारी है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला पुलिस टीम का भी गठन किया गया है। सूचना पर पूंजीपथरा पुलिस ने मर्ग कायम कर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। परिजन मौके पर पहुंच चुके हैं, घरघोड़ा अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है। एक होनहार छात्रा की असमय मौत ने परिवार, कॉलेज और पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डुबो दिया है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?