March 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

बाल उद्यान जीर्णोद्धार के लिए मिली 46 लाख की स्वीकृति, वार्ड पार्षद अजय शंकर मिश्रा के प्रयास से मिली मंजूरी, ओपी का जताया आभार ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर रायगढ़ पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई, खरसिया पुलिस ने सट्टा खाईवाल मुकेश अग्रवाल को किया गिरफ्तार, भारत-वेस्टइंडीज मैच पर मोबाइल एप के जरिए लिया जा रहा था सट्टा, भूपदेवपुर पुलिस की तत्परता, जबलपुर में हुई चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवरात और नगदी बरामद, कुल 3.81 लाख रुपये की संपत्ति जब्त होली के मद्देनजर रायगढ़ पुलिस की अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई , 48 घंटे में 12 आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन आघात के तहत आरोपियों से 158 लीटर से अधिक महुआ शराब और देशी-विदेशी मदिरा और मोटरसाइकिल भी जप्त “वेतन बिना बेनूर हुई होली: रायगढ़ एन.एच.एम. कर्मचारियों का दर्द, बजट के बावजूद भुगतान लंबित” “क्या इस बार फीकी रहेगी स्वास्थ्य रक्षकों की होली? बिना वेतन के कैसे मनेगा त्यौहार?” जिला कांग्रेस ग्रामीण ने नव नियुक्त पदाधिकारियों के साथ संगठन को मजबूती और नयी दिशा देने का संकल्प लिया

पुसौर में युवती से दुष्कर्म का मामला, इंस्टाग्राम फ्रेंड गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

रायगढ़। पुसौर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के माध्यम से जान-पहचान कर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में पुसौर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर अलग-अलग स्थानों पर पीड़िता के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और बाद में विवाह से इनकार कर दिया था।
घटना को लेकर पीड़िता ने दिनांक 31.10.2025 को थाना पुसौर में आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता के अनुसार लगभग एक वर्ष पूर्व इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से उसकी पहचान संदीप प्रधान निवासी बोरोडीपा चौक, पुसौर से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच मोबाइल के जरिए बातचीत होने लगी। इसी दौरान जनवरी 2024 से अप्रैल 2024 के बीच आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाकर अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर पीड़िता के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी ने विवाह से साफ इंकार कर दिया। पीड़िता के लिखित आवेदन पर थाना पुसौर में आरोपी के विरुद्ध धारा 69 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान पीड़िता का कथन महिला पुलिस अधिकारी द्वारा दर्ज कराया गया तथा उसका चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया। अपराध पंजीबद्ध होने के बाद से आरोपी फरार था, जिसे पुलिस ने पतासाजी कर आज हिरासत में लिया। आरोपी संदीप प्रधान पिता स्वर्गीय नरोत्तम प्रधान उम्र 25 वर्ष निवासी बोरोडीपा थाना पुसौर से पूछताछ करने पर उसने अपराध स्वीकार किया। इसके बाद आरोपी का मेडिकल परीक्षण सीएचसी पुसौर में कराया गया और उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में एएसआई उमाशंकर विश्वाल तथा आरक्षक ओश्निक विश्वाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुसौर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त एवं त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

होली के मद्देनजर रायगढ़ पुलिस की अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई , 48 घंटे में 12 आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन आघात के तहत आरोपियों से 158 लीटर से अधिक महुआ शराब और देशी-विदेशी मदिरा और मोटरसाइकिल भी जप्त

होली के मद्देनजर रायगढ़ पुलिस की बाइक पेट्रोलिंग, एडिशनल एसपी अनिल सोनी के नेतृत्व में शहर में सुरक्षा मार्च, कोतवाली, चक्रधरनगर और जूटमिल क्षेत्रों में सघन पेट्रोलिंग, आमजन को सुरक्षा का भरोसा

उड़ीसा से कार में तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से करीब 29 किलो गांजा, रिट्ज कार और दो मोबाइल समेत 17.65 लाख की संपत्ति जब्त, ‘पुष्पा’ की तरह कार को मॉडिफाई कर दरवाजे और बैक लाइट में छुपाकर लाया जा रहा था गांजा

5
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?