June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज, आरोपी न्यायिक रिमांड पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट मामले के तीन फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण

अज्ञात वाहन की ठोकर से दो युवकों की मौत, आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ हुआ एफआइआर, पतासाजी में जुटी पुलिस

रायगढ़ । जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस टीमम मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए उनकी पतासाजी में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार हेमसागर यादव निवासी रनभाठा ने पुसौर थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि बीती रात खाना खाने के बाद उसका छोटा भाई नीलसागर यादव स्कूटी क्रमांक सीजी 11 बीजे 8483 में सवार होकर काम करने जा रहा था, इस दौरान 10 बजे के आसपास पुसल्दा मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन के चालक से तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलते हुए नीलसागर को पीछे से जोरदार ठोकर मार दिया।
इस दुर्घटना में सिर में गंभीर चोट आने की वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस दुर्घटना के बाद आरोपी चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम घटना स्थल पहुंची और मर्ग पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के अस्पताल भेज दिया है।
बहरहाल सड़क हादसे में युवक की मौत हो जाने के बाद मृतक के बड़े भाई हेमसागर यादव की रिपोर्ट पर पुसौर पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 106 (1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज करते हुए आरोपी चालक की पतासाजी की जा रही है।
इसी तरह की दूसरी घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम डारआमा निवासी अमरनाथ धनवार पिता तुलाराम धनवार 28 साल, बीते कुछ समय से नव दुर्गा फ्यूल प्रा. लिमिटेड में काम करते आ रहा था। बीती रात 9 बजे के आसपास अमरनाथ काम करके वापस अपने गांव लौट रहा था, इसी बीच जब वह गौरीमुड़ी चैक स्थित सब स्टेशन के पास पहुंचा ही था कि अज्ञात वाहन के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसे जोरदार ठोकर मार दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस मौके पर पहुंची जहां मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात शव को अपने कब्जे मंे लेते हुए पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि सड़क हादसे में युवक के युवक के सिर के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आने की वजह से मौत हुई है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?