March 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

बाल उद्यान जीर्णोद्धार के लिए मिली 46 लाख की स्वीकृति, वार्ड पार्षद अजय शंकर मिश्रा के प्रयास से मिली मंजूरी, ओपी का जताया आभार ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर रायगढ़ पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई, खरसिया पुलिस ने सट्टा खाईवाल मुकेश अग्रवाल को किया गिरफ्तार, भारत-वेस्टइंडीज मैच पर मोबाइल एप के जरिए लिया जा रहा था सट्टा, भूपदेवपुर पुलिस की तत्परता, जबलपुर में हुई चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवरात और नगदी बरामद, कुल 3.81 लाख रुपये की संपत्ति जब्त होली के मद्देनजर रायगढ़ पुलिस की अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई , 48 घंटे में 12 आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन आघात के तहत आरोपियों से 158 लीटर से अधिक महुआ शराब और देशी-विदेशी मदिरा और मोटरसाइकिल भी जप्त “वेतन बिना बेनूर हुई होली: रायगढ़ एन.एच.एम. कर्मचारियों का दर्द, बजट के बावजूद भुगतान लंबित” “क्या इस बार फीकी रहेगी स्वास्थ्य रक्षकों की होली? बिना वेतन के कैसे मनेगा त्यौहार?” जिला कांग्रेस ग्रामीण ने नव नियुक्त पदाधिकारियों के साथ संगठन को मजबूती और नयी दिशा देने का संकल्प लिया

उर्दना बस्ती मारपीट मामले में कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर

रायगढ़। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत उर्दना बस्ती में रविवार की रात्रि हुए गंभीर मारपीट मामले में कोतवाली पुलिस ने गैर-जमानतीय धाराओं के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना को लेकर आहत नीरज मिंज पिता मानसिंह मिंज उम्र 23 वर्ष निवासी उर्दना बस्ती रायगढ़ द्वारा दिनांक 21 दिसंबर 2025 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
प्रार्थी ने रिपोर्ट में बताया कि 21 दिसंबर की रात्रि वह अपने पड़ोसी शिवराज मिंज के साथ बैठकर बातचीत कर रहा था, तभी दीपक चौहान अपने दो साथियों के साथ स्कूटी से वहां पहुंचा, जिसके हाथ में टांगी जैसे धारदार हथियार थे। आरोपियों ने खानपान के लिए पैसे की मांग की और पैसे नहीं होने की बात कहने पर गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपी दीपक चौहान ने अपने हाथ में रखी टांगी से शिवराज मिंज के दाहिने कंधे पर वार कर गंभीर चोट पहुंचाई। शोरगुल सुनकर घरवालों और आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी स्कूटी से फरार हो गए।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली रायगढ़ में अपराध क्रमांक 667/2025 धारा 119(1), 296, 351(2), 115(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा आरोपी दीपक चौहान पिता पिताम्बर चौहान उम्र 21 वर्ष निवासी ढिमरापुर चौक दीनदयाल कॉलोनी रायगढ़ को तलब कर थाना लाया गया। पुलिस अभिरक्षा में पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ स्कूटी से उर्दना बस्ती जाकर नीरज मिंज एवं शिवराज मिंज से पैसे मांगने, मना करने पर गाली-गलौच, जान से मारने की धमकी देने तथा टांगी से हमला कर चोट पहुंचाना स्वीकार किया।
आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त एक लोहे की टांगी, जिसमें लकड़ी का बेंट लगा हुआ था, तथा डेस्टीनी प्राइम स्कूटी बिना नंबर को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी दीपक चौहान को आज विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण में शामिल दोनों फरार आरोपियों की तलाश पुलिस द्वारा सरगर्मी से की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, एसआई दिलीप बेहरा, प्रधान आरक्षक दिलीप भानु एवं आरक्षक गणेश पैंकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

होली के मद्देनजर रायगढ़ पुलिस की अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई , 48 घंटे में 12 आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन आघात के तहत आरोपियों से 158 लीटर से अधिक महुआ शराब और देशी-विदेशी मदिरा और मोटरसाइकिल भी जप्त

होली के मद्देनजर रायगढ़ पुलिस की बाइक पेट्रोलिंग, एडिशनल एसपी अनिल सोनी के नेतृत्व में शहर में सुरक्षा मार्च, कोतवाली, चक्रधरनगर और जूटमिल क्षेत्रों में सघन पेट्रोलिंग, आमजन को सुरक्षा का भरोसा

उड़ीसा से कार में तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से करीब 29 किलो गांजा, रिट्ज कार और दो मोबाइल समेत 17.65 लाख की संपत्ति जब्त, ‘पुष्पा’ की तरह कार को मॉडिफाई कर दरवाजे और बैक लाइट में छुपाकर लाया जा रहा था गांजा

5
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?