June 15, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ में गजराजों की आहट से बढ़ी चिंता, खेत-खलिहानों पर मंडरा रहा खतरा पुलिस ने शातिर ठग को किया गिरफ्तार, किराये पर ट्रेलर वाहन लेकर रायपुर में बेचा, फर्जी नाम, फर्जी किरायानामा और ब्लैंक चेक देकर की थी लाखों की धोखाधड़ी ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट से जुड़ा फरार आरोपी आकाश पंसारी सक्ती से गिरफ्तार, ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की लगातार कार्रवाई रायगढ़ जेल में बंदी की संदिग्ध मौत की न्यायिक जांच व दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो: शाखा यादव विचाराधीन बंदी की अस्पताल में मौत मामले ने पकड़ा तूल, परिजनों ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, हिरासत में पुलिस व जेल में मारपीट का किया दावा अवैध बोर खनन करते हुए सुमित्रा बोरवेल की मशीन जब्त

जूटमिल पुलिस की सतर्क पेट्रोलिंग में काशीराम चौक पर 18 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में जूटमिल पुलिस द्वारा आज पेट्रोलिंग के दौरान अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने कांशीराम चौक पर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को हाथ भट्ठी से बनी महुआ शराब के साथ पकड़ा ।
पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम केशव बंजारे पिता स्वर्गीय सुरेश बंजारे उम्र 40 वर्ष, निवासी कांशीराम चौक के पास वार्ड क्रमांक 34, थाना जूटमिल, रायगढ़ बताया। आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक डिब्बे में 15 लीटर हाथ भट्ठी की बनी महुआ शराब तथा एक प्लास्टिक बोरी के अंदर 180 एमएल क्षमता के 18 नग पन्नी पाउच, जिनमें महुआ शराब भरी हुई थी, आरोपी से कुल 18.240 लीटर शराब कीमती 3650 रूपये बरामद हुआ ।
पूछताछ में आरोपी द्वारा अवैध बिक्री के उद्देश्य से शराब परिवहन करना स्वीकार किए जाने पर उसके विरुद्ध थाना जूटमिल में धारा 34-2 एवं 59-क आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रशांत राव के साथ एएसआई राजेन्द्र पटेल तथा आरक्षक सुरेन्द्र बंशी एवं धनेश उरांव की सराहनीय भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?