March 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

बाल उद्यान जीर्णोद्धार के लिए मिली 46 लाख की स्वीकृति, वार्ड पार्षद अजय शंकर मिश्रा के प्रयास से मिली मंजूरी, ओपी का जताया आभार ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर रायगढ़ पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई, खरसिया पुलिस ने सट्टा खाईवाल मुकेश अग्रवाल को किया गिरफ्तार, भारत-वेस्टइंडीज मैच पर मोबाइल एप के जरिए लिया जा रहा था सट्टा, भूपदेवपुर पुलिस की तत्परता, जबलपुर में हुई चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवरात और नगदी बरामद, कुल 3.81 लाख रुपये की संपत्ति जब्त होली के मद्देनजर रायगढ़ पुलिस की अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई , 48 घंटे में 12 आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन आघात के तहत आरोपियों से 158 लीटर से अधिक महुआ शराब और देशी-विदेशी मदिरा और मोटरसाइकिल भी जप्त “वेतन बिना बेनूर हुई होली: रायगढ़ एन.एच.एम. कर्मचारियों का दर्द, बजट के बावजूद भुगतान लंबित” “क्या इस बार फीकी रहेगी स्वास्थ्य रक्षकों की होली? बिना वेतन के कैसे मनेगा त्यौहार?” जिला कांग्रेस ग्रामीण ने नव नियुक्त पदाधिकारियों के साथ संगठन को मजबूती और नयी दिशा देने का संकल्प लिया

RAIGARH मामूली विवाद में बुजुर्ग की पिटाई से मौत, रैरूमाखुर्द पुलिस ने आरोपी युवक को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर भेजा जेल

रायगढ़। पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द अंतर्गत ग्राम डिडवानारा में मामूली विवाद पर एक सिरफिरे युवक द्वारा अपने ही रिश्ते के बड़े पिताजी की बेरहमी से पिटाई किए जाने से उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया है।
घटना के संबंध में मृतक के पुत्र तिरीत तिग्गा (31 वर्ष), निवासी ग्राम डिडवानारा, चौकी रैरूमाखुर्द द्वारा दिनांक 30.12.2025 को चौकी रैरूमाखुर्द में मर्ग इंटिमेशन दर्ज कराया गया। उसने बताया कि उसके पिता राजाराम तिग्गा (65 वर्ष) कम सुनने की समस्या से ग्रसित थे। दिनांक 30.11.2025 को वे अपने छोटे भाई लुकस तिग्गा के घर से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बस्ती में आरोपी मुकेन्दर तिग्गा के घर के बाहर थाली बजने से वह नाराज हो गया और बाहर आकर अपने रिश्ते के बड़े पिताजी राजाराम को पकड़कर रोड पर पटक दिया तथा लात-घूंसे से मारपीट कर बेहोश कर दिया।
घटना के बाद परिजनों द्वारा बीच-बचाव कर घायल वृद्ध को उपचार के लिए पत्थलगांव, रायगढ़, अंबिकापुर एवं पुनः पत्थलगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बावजूद हालत में सुधार नहीं होने पर दिनांक 28.12.2025 को उन्हें घर लाया गया, जहां दिनांक 29.12.2025 की दोपहर उनकी मृत्यु हो गई।
घटना पर मर्ग कायम कर जांच की गई। जांच में आरोपी मुकेन्दर तिग्गा पिता धनाराम तिग्गा (22 वर्ष), निवासी ग्राम डिडवानारा, चौकी रैरूमाखुर्द, थाना धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ द्वारा हत्या का अपराध घटित करना पाए जाने पर दिनांक 01.01.2026 को थाना धरमजयगढ़ में अपराध क्रमांक /2026 धारा 103(1) भारतीय साक्ष्य अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
यह संपूर्ण कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन में की गई। प्रकरण की विवेचना एवं कार्रवाई में चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक बृज किशोर गिरी, प्रधान आरक्षक 148 लक्ष्मी नारायण केंवट, प्रधान आरक्षक 300 राम रतनराम, आरक्षक 410 भेकलाल सिदार, आरक्षक 315 संतलाल पटेल एवं आरक्षक 05 टीकाराम पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

होली के मद्देनजर रायगढ़ पुलिस की अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई , 48 घंटे में 12 आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन आघात के तहत आरोपियों से 158 लीटर से अधिक महुआ शराब और देशी-विदेशी मदिरा और मोटरसाइकिल भी जप्त

होली के मद्देनजर रायगढ़ पुलिस की बाइक पेट्रोलिंग, एडिशनल एसपी अनिल सोनी के नेतृत्व में शहर में सुरक्षा मार्च, कोतवाली, चक्रधरनगर और जूटमिल क्षेत्रों में सघन पेट्रोलिंग, आमजन को सुरक्षा का भरोसा

उड़ीसा से कार में तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से करीब 29 किलो गांजा, रिट्ज कार और दो मोबाइल समेत 17.65 लाख की संपत्ति जब्त, ‘पुष्पा’ की तरह कार को मॉडिफाई कर दरवाजे और बैक लाइट में छुपाकर लाया जा रहा था गांजा

5
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?