August 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ पुलिस को तमनार के चर्चित दोहरे हत्याकांड में मिली महत्वपूर्ण सफलता , चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा 20 साल के संघर्ष का असर! पीडब्ल्यूडी के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम, 15 अगस्त तक सड़क को चलने योग्य बनाने का वादा स्मार्ट मीटर हटाओ” अभियान का आगाज़, उपभोक्ताओं का फूटा आक्रोश – “यह स्मार्ट नहीं, बिजली बिल की लूट का मीटर है” महलोई में ग्रामीण पर हत्या की नीयत से टंगिया से वार, आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, पत्नी के लापता होने के शक पर आरोपी ने बुजुर्ग पर टंगिया से किया था जानलेवा हमला सांप के काटने से दो मौत, एक का इलाज जारी, बीती रात की घटना, परिजनों में पसरा मातम गोलीकांड में बड़ा फैसला: महिला हत्याकांड के दोषी भाई-बहन को उम्रकैद, पुराने विवाद ने ली थी जान

पदस्थापना : अनिल कुमार सोनी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ़ के रूप में किया पदभार ग्रहण

रायगढ़। आज सुबह अनिल कुमार सोनी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रायगढ़ का पदभार ग्रहण किया। उल्लेखनीय है कि गत दिनों छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस अधीक्षकों का स्थानांतरण आदेश जारी किया गया था । उक्त आदेश के तहत जिला जशपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी का स्थानांतरण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला रायगढ़ तथा जिला रायगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश मरकाम का स्थानांतरण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला रायपुर के पद पर किया गया था।
स्थानांतरण आदेश के परिपालन में आज अनिल कुमार सोनी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ़ का कार्यभार संभाला। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल से सौजन्य भेंट की तथा अपने कार्यालय कक्ष में उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर टीमवर्क के साथ कार्य करने का संदेश दिया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी वर्ष 2007 बैच के राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। परीक्षावधि पूर्ण करने के पश्चात उन्होंने पखांजूर एसडीओपी के रूप में अपने सेवा जीवन की शुरुआत की। इसके उपरांत उन्होंने जिला नारायणपुर, कबीरधाम, मुंगेली, जांजगीर-चांपा एवं जशपुर में विभिन्न पदों पर सेवाएं दिए हैं।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?