June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, पत्नी और साले गिरफ्तार, व्यवसायी की मेहनत की कमाई और संपत्ति के गबन का आरोप रायगढ़ में तालाब किनारे दिखा हाथियों का बड़ा दल, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, प्रभावित गांव के लोगों को सावधानी बरतने की अपील

आबकारी उड़नदस्ता टीम की नशे के सौदागरों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी:: दो और विक्रेताओं के कब्जे से 63 नग नशीला इंजेक्शन जप्त कर जेल दाखिल किया

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा की टीम कि नशे के सौदागरो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है ..कल सायंकालीन गस्त के दौरान बंगाली चौक पर आबकारी उड़नदस्ता टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली अंतर्गत तकिया फिल्टर प्लांट बेनीपुर के पास दो लड़के इंजेक्शन की बिक्री कर रहे हैं तत्काल सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने अपनी टीम के साथ तकिया फिल्टर प्लांट के पास छापा मार कार्रवाई की,वहां पहुंचने पर दो संदिग्ध लड़कों को हड़बड़ाते देख रोक कर उनका नाम पूछा गया एक ने अपना नाम संतोष यादव निवासी तकिया थाना कोतवाली अंबिकापुर तथा दूसरे ने अपना नाम ब्रजेश बरवा निवासी सन्ना जिला जशपुर बताया।। उन दोनों के पास रखें पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर बैग से 33 नग REXOGESIC INJECTION तथा 31 नग AVIL INJECTION बरामद हुआ दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 C के तहत गिरफ्तार कर कल अपनी अभिरक्षा में रखकर आज माननीय न्यायालय अंबिकापुर में रिमांड के लिए प्रस्तुत किया गया जहां से जेल दाखिल का आदेश प्राप्त हुआ।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता की कार्रवाई से नशे के सौदागरों में हड़कंप मचा हुआ है.. नशीले इंजेक्शन के छोटे विक्रेता हों या बड़े, किसी को छोड़ा नहीं जा रहा है.. सरगुजा को नशा मुक्त करने की दिशा में अथक प्रयास जारी है।
उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गई।। साथ में आबकारी उप निरीक्षक टी.आर.केहरी, मुख्य आरक्षक कुमारु राम, रमेश दुबे,अशोक सोनी,नगर सैनिक गणेश पांडे,ओमप्रकाश गुप्ता एवं महिला सैनिक राजकुमारी सिंह की कार्यवाही में सराहनीय भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?