August 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

गुम बालिका की दस्तयाब, नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा जेल गुरु-शिष्य ने रचा इतिहास, तगड़ी फाइट के बाद भारत के नाम किया स्वर्ण पदक, रायगढ़ की बेटी अनिया सिंह ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड बिलासपुर में पनीर एनालॉग और गैर-दुग्ध उत्पादों पर सख्ती, खाद्य कारोबारियों को जारी चेतावनी छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे

माँ, पत्नी, बहन और बच्चे ने मिलकर दी हत्या की वारदात को अंजाम, शराब की लत बनी वजह….पढ़िये पूरी खबर

कांकेर. दरअसल पूरा मामला कांकेर जिले के नरहरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मर्रामपानी का है. यहाँ रहने वाला भगवान सिंह रोजना शराब का आदी था. रोज शराब पीकर आता और पत्नी, बच्चे और माँ के साथ गाली-गलौच और मारपीट करता. रोजना के इस व्यवहार से परिवार बेहद परेशान था. मंगलावर को भी भगवान सिंह शराब के नशे में चूर होकर घर के सदस्यों से मारपीट करने लगा. परिवार ने विरोध किया तो भगवान सिंह ने आक्रोश में आकर टंगिया से जान से मारने की धमकी दी. रोज-रोज की प्रताड़ना से तंगाकर परिवार ने लाठी-डंडे से पीटकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस जब इस बात की जानकारी हुई तो पुलिस ने जांच शुरू की और सभी आरोपियों ने हत्या करना कबूल किया. हत्या के पीछे की वजह नशा बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर माँ, पत्नी, बहन और दोनों बच्चो को गिरफ्तार कर लिया है.

बताया जा रहा है कि भगवान सिंह मंगलवार को भी अत्यधिक शराब पीकर घर आया और विवाद करने लगा। मामूली बात पर उसने पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट शुरू कर दी। धक्कामुक्की के दौरान उसे चोट आई, लेकिन इसके बाद उसने परिवार को जान से मारने की धमकी दे दी। पुलिस के मुताबिक उसने कहा कि अगर मारना है तो आज ही मार डालो, नहीं तो मैं टंगिया से सबको खत्म कर दूंगा। इस धमकी ने वर्षों से डर और यातना सह रहे परिवार को झकझोर कर रख दिया। भय, गुस्सा और असहायता के बीच रिश्तों की मर्यादा टूट गई। माँ, पत्नी, पुत्र, पुत्री और बहन ने मिलकर लाठी-डंडों से भगवान सिंह पर

हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नरहरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक पूछताछ में परिवार के सदस्यों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने मृतक की माँ, पत्नी, बहन, पुत्र और पुत्री को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि शराब का नशा केवल शरीर को नहीं, बल्कि सोच, संवेदनाओं और रिश्तों को भी खत्म कर देता है। नशे की आग में एक पूरा परिवार झुलस गया और अंत में अपराध करने को मजबूर हो गया।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?