January 16, 2026

ऐप डाउनलोड करें

धान खरीदी में लापरवाही पर कार्रवाई, लिबरा के सहायक समिति प्रबंधक निलंबित प्रधानमंत्री की माताश्री हीराबेन मोदी की पुण्य स्मृति में आयोजित शिव महापुराण कथा में शामिल हुए, मुख्यमंत्री, सनातन परंपरा, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना का सशक्त संगम शिव पुराण व्यास– मुख्यमंत्री शव दफन को लेकर शुरू हुए विवाद पर लगा विराम, प्रशासन ने दिखाई सख्ती, गाँव में हुए धर्मांतरण मामले का हुआ पटपेक्ष तालाब में मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी मुरा में अवैध गांजा बिक्री पर भूपदेवपुर पुलिस की कार्रवाई, महिला आरोपी गिरफ्तार लैलूंगा पुलिस का जन जागरूकता अभियान जारी, ग्राम कोयलारडीह में लगी पुलिस जन चौपाल

मुरा में अवैध गांजा बिक्री पर भूपदेवपुर पुलिस की कार्रवाई, महिला आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल की दिशा निर्देशन पर भूपदेवपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए ग्राम मुरा में गांजा बिक्री कर रही एक महिला को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी भूपदेवपुर उप निरीक्षक संजय नाग को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम मुरा निवासी मुन्नीबाई पटेल अवैध रूप से गांजा बिक्री अपने घर के आसपास ग्राहकों की तलाश कर रही है। सूचना की पुष्टि होते ही थाना प्रभारी के निर्देशन पर सहायक उप निरीक्षक राजेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्राम मुरा में गांजा रेड कार्रवाई की गई।
पुलिस द्वारा संदेही महिला मुन्नीबाई पटेल पति स्वर्गीय नरेश पटेल उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम मुरा, थाना भूपदेवपुर को मौके पर तलब कर रेड की जानकारी दी गई तथा उसकी सहमति से तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान महिला के कब्जे से एक प्लास्टिक थैली में 230 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1100 है।
बरामद गांजे के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु महिला को नोटिस दिया गया, किंतु गांजा अवैध बिक्री हेतु रखा जाना पाए जाने पर पुलिस ने महिला के विरुद्ध थाना भूपदेवपुर में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया।
आरोपी महिला को विधिवत गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है । भूपदेवपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें

प्रधानमंत्री की माताश्री हीराबेन मोदी की पुण्य स्मृति में आयोजित शिव महापुराण कथा में शामिल हुए, मुख्यमंत्री, सनातन परंपरा, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना का सशक्त संगम शिव पुराण व्यास– मुख्यमंत्री

4
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?