August 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

गुम बालिका की दस्तयाब, नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा जेल गुरु-शिष्य ने रचा इतिहास, तगड़ी फाइट के बाद भारत के नाम किया स्वर्ण पदक, रायगढ़ की बेटी अनिया सिंह ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड बिलासपुर में पनीर एनालॉग और गैर-दुग्ध उत्पादों पर सख्ती, खाद्य कारोबारियों को जारी चेतावनी छत्तीसगढ़ में नकली डेयरी उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध, सरकार का बड़ा फैसला खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने एनालॉग पनीर पर सख्ती के दिए निर्देश, उपभोक्ताओं को भ्रमित करने पर होगी कार्रवाई इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे

मुरा में अवैध गांजा बिक्री पर भूपदेवपुर पुलिस की कार्रवाई, महिला आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल की दिशा निर्देशन पर भूपदेवपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए ग्राम मुरा में गांजा बिक्री कर रही एक महिला को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी भूपदेवपुर उप निरीक्षक संजय नाग को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम मुरा निवासी मुन्नीबाई पटेल अवैध रूप से गांजा बिक्री अपने घर के आसपास ग्राहकों की तलाश कर रही है। सूचना की पुष्टि होते ही थाना प्रभारी के निर्देशन पर सहायक उप निरीक्षक राजेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्राम मुरा में गांजा रेड कार्रवाई की गई।
पुलिस द्वारा संदेही महिला मुन्नीबाई पटेल पति स्वर्गीय नरेश पटेल उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम मुरा, थाना भूपदेवपुर को मौके पर तलब कर रेड की जानकारी दी गई तथा उसकी सहमति से तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान महिला के कब्जे से एक प्लास्टिक थैली में 230 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1100 है।
बरामद गांजे के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु महिला को नोटिस दिया गया, किंतु गांजा अवैध बिक्री हेतु रखा जाना पाए जाने पर पुलिस ने महिला के विरुद्ध थाना भूपदेवपुर में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया।
आरोपी महिला को विधिवत गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है । भूपदेवपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?