August 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

रायगढ़ पुलिस को तमनार के चर्चित दोहरे हत्याकांड में मिली महत्वपूर्ण सफलता , चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा 20 साल के संघर्ष का असर! पीडब्ल्यूडी के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम, 15 अगस्त तक सड़क को चलने योग्य बनाने का वादा स्मार्ट मीटर हटाओ” अभियान का आगाज़, उपभोक्ताओं का फूटा आक्रोश – “यह स्मार्ट नहीं, बिजली बिल की लूट का मीटर है” महलोई में ग्रामीण पर हत्या की नीयत से टंगिया से वार, आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, पत्नी के लापता होने के शक पर आरोपी ने बुजुर्ग पर टंगिया से किया था जानलेवा हमला सांप के काटने से दो मौत, एक का इलाज जारी, बीती रात की घटना, परिजनों में पसरा मातम गोलीकांड में बड़ा फैसला: महिला हत्याकांड के दोषी भाई-बहन को उम्रकैद, पुराने विवाद ने ली थी जान

कार से 72 किलो गाजा जब्त, पीछा कर पुलिस ने पकड़ा तस्कर

सारंगढ़-बिलाईगढ़. जिले में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक मारुति स्विफ्ट कार का पीछा कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत 14 लाख 42 हजार 600 रुपये बताई जा रही है। यह घटना बरमकेला थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी के अनुसार, बरमकेला पुलिस गुरुवार रात चांटीपाली चेक पोस्ट के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध ग्रे कलर की मारुति स्विफ्ट कार (सीजी 04 एलएल 3040) को रोकने का इशारा किया गया। वाहन चालक ने पुलिस को देखते ही कार को फिल्मी अंदाज में तेज गति से भगा दिया और फरार होने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने तुरंत कार का पीछा किया और वन परिक्षेत्र गोमर्डा के कोहनी नेवान मोड के पास आरोपी को पकड़ लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम पुनीराम पटेल, 42 वर्ष, निवासी ग्राम मल्दी, हाल मुकाम शिवरीनारायण खरौद रोड बताया। पुलिस ने कार की तलाशी ली, जिसमें 70 पैकेटों से कुल 72 किलो 130 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत 14 लाख 42 हजार 6 सौ रुपये है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी पड़ोसी राज्य ओडिशा से गांजा लेकर आ रहा था और उसने कार की नंबर प्लेट भी बदली हुई थी।
बरमकेला पुलिस ने आरोपी पुनीराम पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इस मामले में नशे की खेप के स्रोत और गंतव्य का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
9
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?