June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, पत्नी और साले गिरफ्तार, व्यवसायी की मेहनत की कमाई और संपत्ति के गबन का आरोप रायगढ़ में तालाब किनारे दिखा हाथियों का बड़ा दल, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, प्रभावित गांव के लोगों को सावधानी बरतने की अपील

सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते नालवा स्टील एंड प्रा. लि. ने किया भूमि पूजन

रायगढ़:- सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत नालवा स्टील एंड प्रा.लि.द्वारा ग्राम गेरवानी के श्मशान घाट में बाउंड्री वाल एवं बैठक व्यवस्था हेतु सेड निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया गया। इस निर्माण कार्य पर लगभग 15 लाख रुपये की लागत आएगी।

भूमि पूजन कार्यक्रम में जिला भाजपा के सह प्रवक्ता अशोक अग्रवाल,जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष रामश्याम डनसेना, गेरवानी के सरपंच मुकेश अग्रवाल,नालवा प्लांट की ओर से लाइजनिंग हेड त्रिपाठी जी एवं मुकेश डालमिया उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अशोक अग्रवाल ने कहा कि श्मशान घाट में बाउंड्री वाल एवं सेड निर्माण से ग्रामीणों को अंतिम संस्कार एवं बैठने की समुचित सुविधा मिलेगी।रामश्याम डनसेना ने का की यह पहल ग्रामीण बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वही सरपंच मुकेश अग्रवाल ने उधोग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नालवा स्टील एंड प्रा. लि. द्वारा निरंतर सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं,जिससे स्थानीय समुदाय को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।वही उधोग प्रबंधन की तरफ से त्रिपाठी जी ने मार्च तक कार्य पूर्ण कर देने का भरोसा दिया गया।
ग्रामीणों ने इस जनहितकारी कार्य के लिए कंपनी प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण होने की अपेक्षा जताई।इनके अतिरिक्त कार्यक्रम में बाटी महंत (उपसरपंच),आनंद सिंग राजपूत (पच),भागीरथी भुइहर,भोज राम भट्ट,ख़िरदार महंत,गुलाबराम भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?