June 6, 2026

ऐप डाउनलोड करें

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस ने मनाया “प्रदूषण दिवस”, पर्यावरण विभाग का घेराव कर सौंपा ज्ञापन 72 की उम्र में भी जवानी का जज्बा , पेड़ लगाकर मनाया अपना जन्मदिन सेवा निवृत शिक्षक भोगीलाल विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश,  मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, पत्नी और साले गिरफ्तार, व्यवसायी की मेहनत की कमाई और संपत्ति के गबन का आरोप रायगढ़ में तालाब किनारे दिखा हाथियों का बड़ा दल, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, प्रभावित गांव के लोगों को सावधानी बरतने की अपील

जोरापाली में सट्टा रैकेट पर कोतरारोड़ पुलिस की कार्रवाई, आदतन आरोपी सट्टा-पट्टी के साथ गिरफ्तार, नेटवर्क की जांच जारी

रायगढ़,। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी, नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा तथा डीएसपी श्री सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में कोतरारोड़ पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ, सट्टा एवं कबाड़ के विरुद्ध लगातार जांच एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में दिनांक 20 जनवरी, मंगलवार को ग्राम जोरापाली चौक में सट्टा संचालन की सूचना पर दबिश दी गई। मुखबीर से मिली पुख्ता जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर रेड कार्रवाई करते हुए ग्राम धनांगर निवासी गंगाधर सारथी पिता स्व. धरम सिंह सारथी, उम्र 43 वर्ष, को सट्टा पट्टी लिखकर जुआ खेलाते हुए रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी के कब्जे से कागज पर लिखी सट्टा पट्टी, नगद 900 रुपये, एक मोबाइल फोन तथा एक पेन जप्त किया गया। इस मामले में थाना कोतरारोड़ में आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2023 की धारा 6 एवं 7 के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी गंगाधर सारथी पूर्व से जुआ-सट्टा एवं अवैध शराब बिक्री जैसी गतिविधियों में लिप्त एक आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध कोतरारोड़ थाना क्षेत्र में जुआ-सट्टा, आबकारी अपराधों एवं प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कुल 36 प्रकरण दर्ज हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा सट्टा पट्टी से जुड़े लिंक और नेटवर्क की भी गहन जांच की जा रही है, ताकि इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके।
उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, प्रधान आरक्षक बाबूलाल पटेल, आरक्षक संदीप कौशिक, चंद्रेश पाण्डेय, राजेश खाण्डे एवं टिकेश्वर पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

Sailaab News
Author: Sailaab News

Owner name : ajay kumar khatri

और पढ़ें
7
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?